Close Menu
    What's Hot

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
    • पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
    • मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कैबिनेट बैठक से नहीं मिला राहत का भरोसा, एनएचएम कर्मचारियों की उम्मीदें फिर टूटी
    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट बैठक से नहीं मिला राहत का भरोसा, एनएचएम कर्मचारियों की उम्मीदें फिर टूटी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम कर्मचारियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बैठक में न तो 25 बर्खास्त पदाधिकारियों की बहाली पर कोई निर्णय लिया गया, न ही हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान पर कोई स्पष्ट आदेश जारी हुआ।

    प्रदेश में 16,500 एनएचएम कर्मचारी हाल ही में 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने आंदोलन स्थगन के समय सकारात्मक रुख दिखाया था। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी।

    4 मांगों में 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का आदेश भी अटका, स्वास्थ्य मंत्री के घोषणा के बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ, 6 मांग भी लटके,

    हड़ताल खत्म करने के बाद सरकार ने 10 में से केवल 4 मांगों में 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर तत्काल आदेश जारी किये जाने का आश्वासन। लटका के रखें अधिकारी,ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति जैसी प्रमुख मांगों को लेकर 3 महीने की समयसीमा तय की गई थी। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी शेष 6 मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

    त्योहार में वेतन कटौती, बोनस से वंचित

    त्योहारी सीजन में जहाँ बाकी कर्मचारियों को बोनस मिल रहा है, वहीं एनएचएम कर्मचारियों के लिए हड़ताल अवधि का वेतन कटौती आदेश एक बड़ा झटका साबित हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह दोहरी नीति का उदाहरण है।

    संघ पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी

    छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और प्रवक्ता पूरन दास ने कैबिनेट बैठक के फैसलों पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री जी से स्पष्ट आश्वासन मिलने के बावजूद 25 बर्खास्त पदाधिकारियों की बहाली पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। यह कर्मचारियों की भावनाओं के साथ छल है।”

    संघ ने रखीं तीन प्रमुख माँगें

    25 बर्खास्त कर्मचारियों की तत्काल बहाली हो।

    33 दिन की हड़ताल अवधि को शून्य घोषित कर वेतन दिया जाए।

    बाकी बची सभी मांगों पर जल्द ठोस कार्यवाही की जाए।

    कर्मचारी बोले– आश्वासन से नहीं भरता पेट

    कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब सरकार ने आंदोलन को संवैधानिक माना, मांगों को जायज माना, सत्तारूढ़ दल के सांसद-विधायक भी समर्थन में आए, इसके बावजूद वेतन कटौती और बर्खास्तगी जैसे आदेश जारी होना तानाशाही जैसा है।

    अब उम्मीद मुख्यमंत्री के फैसले पर

    संघ ने अपील की है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने “सुशासन के संकल्प” को सार्थक करते हुए एनएचएम कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले राहत दें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Top Posts

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 20268 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.