Close Menu
    What's Hot

    घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

    June 15, 2026

    नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे

    June 15, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
    • नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे
    • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू
    • कृषि की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक को अपनाएं कृषक : डॉ. रमन सिंह
    • ‘पहल’ के जरिए पुलिस-जन सहयोग का नया मॉडल : शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक बदलाव पर फोकस
    • फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
    • रानी सागर किनारे चला सफाई अभियान, चौपाटी क्षेत्र से हटाए गए अवैध ठेला-खोमचे
    • जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    छत्तीसगढ़

    आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारत सकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय अंचलों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाने के लिए एक नई पहल करते हुए आदि कर्मयोगी अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की बैठक लेकर आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह कलेक्टोरेट के एनआरसी कक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।
    आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी सेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण एवं सुशासन की भावना के साथ जमीनी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सशक्त करना, उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ाना तथा ग्राम स्तर पर शासकीय सेवाओं की प्रदायगी को मजबूत करना है। बैठक में ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक हृदेश कुमार ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को छत्तीसगढ़ से बहुत उम्मीदें हैं और आदि कर्मयोगी अभियान की सफलता के लिए सभी कलेक्टर उत्कृष्ट कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का लक्ष्य विकसित भारत मिशन 2047 की तर्ज पर जनजातीय ग्राम विजन 2030 तैयार करना है।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 105 आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए युवाओं को आदि साथी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला स्तर पर 7 विभागों पंचायत, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पीएचई, वन तथा शिक्षा के 7 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। जिला मास्टर ट्रेनर्स सितंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक ब्लॉक से 5 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिले में केन्द्र सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले के 105 चयनित ग्रामों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसे व्यक्तिगत दस्तावेज बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली और सड़क जैसे 17 लाईन डिपार्टमेंट द्वारा सामुदायिक विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। इन 105 ग्रामों में छुरिया ब्लॉक के 67, डोंगरगढ़ के 28, डोंगरगांव के 8 और राजनांदगांव के 2 ग्राम शामिल हैं।
    उल्लेखनीय है कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आदि कर्मयोगी अभियान के तीन स्तरों के माध्यम से लागू किया जाएगा। जिनमें आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी शामिल होंगे। राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी आदि कर्मयोगी स्तर पर कार्य करेंगे। आदि सहयोगी इसमें युवा नेतृत्वकर्ता, शिक्षक, डॉक्टर तथा समाजसेवी शामिल होंगे, जो आवश्यकतानुसार गांव के बाहर के भी हो सकते हैं। आदि साथी इसमें स्वयं सहायता समूह के सदस्य, जनजातीय नेतृत्वकर्ता, स्वयंसेवक एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो प्राथमिकता से गांव के निवासी होंगे। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय ग्राम विजन 2030 का लक्ष्य 2030 तक जनजातीय गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का विस्तार करके इन गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

    June 15, 2026

    नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे

    June 15, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

    June 15, 2026

    कृषि की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक को अपनाएं कृषक : डॉ. रमन सिंह

    June 15, 2026

    ‘पहल’ के जरिए पुलिस-जन सहयोग का नया मॉडल : शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक बदलाव पर फोकस

    June 15, 2026

    फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202675 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल

    June 14, 20262 Views

    कन्हारपुरी की लक्ष्मी सादानी बनीं प्रदेश की बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने किया पुरस्कृत

    June 12, 20262 Views

    सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

    June 11, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.