Close Menu
    What's Hot

    पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

    July 28, 2026

    युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

    July 28, 2026

    उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी
    • युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन
    • उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान
    • स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
    • आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ
    • मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
    • राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं
    • पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम, सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नगरीय प्रशासन सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
    राजनांदगांव

    नगरीय प्रशासन सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर. शंगीता ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

    सचिव ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के तहत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने भवन पूर्ण होने से तीन से चार माह पूर्व ही लाइब्रेरी एवं कैंटीन संचालन की तैयारी शुरू करने को कहा। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।

    इसके बाद सचिव ने रानीसागर जलाशय का निरीक्षण किया और इसके सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा तालाब में नहीं डालने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने 18 एकड़ क्षेत्र में स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता दीदियों से संवाद किया और गीले व सूखे कचरे के संग्रहण एवं प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया।

    इसके अलावा सचिव ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत सेप्टेज मैनेजमेंट योजना के तहत मोहारा-सिंगदई स्थित एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण कर उसकी संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही तुमड़ीबोड़-ढाबा स्थित 120 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर संचालक नगरीय प्रशासन आर. एक्का, सीईओ राज्य शहरी विकास प्राधिकरण शशांक पांडे, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

    July 28, 2026

    उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

    July 27, 2026

    स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

    July 27, 2026

    आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ

    July 27, 2026

    मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण

    July 27, 2026

    राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं

    July 27, 2026
    Top Posts

    साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित

    July 25, 20269 Views

    युवाओं पर लाठीचार्ज तानाशाही की पराकाष्ठा, सत्ता के अहंकार में चूर है सरकार : अब्दुल कलाम खान

    July 23, 20265 Views

    सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

    July 27, 20264 Views

    पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

    July 28, 20262 Views

    केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक

    July 25, 20262 Views

    ‘स्वास्थ्य संगम’ में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता का मिला संदेश

    July 23, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.