Close Menu
    What's Hot

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 2026

    हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
    • हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए
    • केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
    • सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे
    • अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
    • मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के मंगल प्रवेश पर उमड़ा जनसैलाब, राजनांदगांव बना आध्यात्मिक साक्षी
    छत्तीसगढ़

    आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के मंगल प्रवेश पर उमड़ा जनसैलाब, राजनांदगांव बना आध्यात्मिक साक्षी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव मंगलवार को उस समय आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गई, जब नव पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री के आगमन पर शहर में जैन समाज सहित अहिंसा प्रेमी नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और जयघोष से गूंज उठा।

    दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज अपने 24 मुनि संघ के साथ जैसे ही गुरुद्वारा चौक पहुंचे, वहां सकल जैन समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दिगंबर जैन आदर्श महिला मंडल की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर आचार्य श्री की अगवानी की। इस दौरान समाजजनों द्वारा आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया गया।

    भजन-कीर्तन के बीच आचार्य श्री को नगर भ्रमण कराते हुए दिगंबर जैन मंदिर, गंजलाइन लाया गया। यहां उन्होंने आचार्य भगवंत विद्यासागर महामुनिराज की प्रेरणा से निर्माणाधीन पाषाण जिनालय का अवलोकन किया। मंदिर निर्माण समिति को आशीर्वाद देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि यह विद्यासागर महाराज का अंतिम प्रकल्प है, इसे शीघ्र पूर्ण करना सभी का दायित्व है।

    इसके बाद आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने राजनांदगांव के मूलनायक 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के दर्शन किए। उदयाचल परिसर में नेमिनाथ भगवान के तैलचित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री के मंगल प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

    प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा कि जैन धर्म जीव दया का धर्म है और प्रत्येक प्राणी में भगवान बनने की क्षमता है। उन्होंने पंचम काल में भी धर्म साधना को संभव बताते हुए जीवन का सूत्र दिया— “देखो, जानो और जाने दो।” उन्होंने क्रोध, मान, माया और लोभ से दूर रहने का संदेश दिया।

    इस धार्मिक आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झंझरी एवं सचिव सूर्यकांत जैन ने नगरवासियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 2026

    हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए

    June 21, 2026

    केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा

    June 21, 2026

    सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे

    June 21, 2026
    Top Posts

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202620 Views

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202619 Views

    नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

    June 20, 20265 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20265 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.