Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महापौर ने की माल्यापर्ण, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने अर्पित किए पुष्प
    छत्तीसगढ़

    स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महापौर ने की माल्यापर्ण, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने अर्पित किए पुष्प

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल (कमला कालेज चौक) में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, शिवनाथ तटरक्षक क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री डी.सी. जैन, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, समाजसेवी और निगम पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की।

    महापौर ने विवेकानंद जी की जीवनी पर किया प्रकाश
    कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संन्यासी, दार्शनिक और योग गुरु थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन और वेदांत को पश्चिमी दुनिया में प्रस्तुत किया। उनका 1893 का शिकागो धर्म संसद में दिया गया ऐतिहासिक भाषण आज भी दुनियाभर में प्रासंगिक है। स्वामी विवेकानंद के नेतृत्व में रामकृष्ण मिशन की स्थापना हुई, जो समाज सेवा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित है।

    महापौर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों ने भारतीय युवाओं को जागरूक किया और उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की प्रेरणा दी। उनका प्रसिद्ध उद्धरण “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    कार्यक्रम में इन नेताओं और समाजसेवियों ने भी दी श्रद्धांजलि
    कार्यक्रम में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा, श्री शैकी बग्गा, श्री आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्री डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद श्री हेमंत शेखर यादव, श्री कमलेश बंधे, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर, श्री चंदशेखर लश्करे, श्री संतोष कुमार साहू, श्री रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्री सेवक राम उईके, श्री डुरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद श्री देवेन्द्र मोहन देबू लाला, श्री विजय राय, श्री ऋषि शास्त्री, श्री नमिताब जैन बंटी सहित कई समाजसेवी और नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित की।

    स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके योगदान और विचारों को याद करने के साथ-साथ उनके द्वारा दिए गए संदेशों को आगे बढ़ाने का एक अवसर बना।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.