Close Menu
    What's Hot

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026

    पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
    • विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
    • पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
    • नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
    • चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
    • विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पोस्ट मेट्रिक आदिवासी छात्रावास में छात्रों को नारकीय जीवन-पानी, बिजली और सफाई के लिए हर दिन जंग
    छत्तीसगढ़

    पोस्ट मेट्रिक आदिवासी छात्रावास में छात्रों को नारकीय जीवन-पानी, बिजली और सफाई के लिए हर दिन जंग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    अंबागढ़ चौकी। शासकीय पोस्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के सपने की कीमत नारकीय जीवन जीकर चुकानी पड़ रही है। 50 छात्रों वाला यह छात्रावास बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जर्जर हालत में है। पढ़ाई से पहले छात्रों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में संघर्ष करना पड़ता है।
    सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। ब्लॉक मुख्यालय स्थित इस छात्रावास की हालत सरकारी दावों की पोल खोल रही है।
    छात्रावास की दीवारों से प्लास्टर झड़ चुका है, छत से सरिए बाहर झांक रहे हैं और हर कमरे में सीपेज है। मरम्मत.संधारण सालों से नहीं हुआ। छात्र हर समय डर में रहते हैं कि कहीं छत या प्लास्टर का टुकड़ा गिर न जाए। भवन इतना जर्जर हो चुका है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
    छात्रावास में पेयजल के लिए नलकूप तो है, लेकिन शौचालय और स्नानागार तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। छात्रों को पानी के लिए छत पर चढ़कर टंकी से पानी भरना पड़ता है। इससे उनका अधिकांश समय पढ़ाई के बजाय पानी लाने में बीत जाता है।
    बिजली की स्थिति भी बदतर है। कई कमरों में बिजली गुल है, पंखे काम नहीं करते। मजबूर होकर छात्र उन कमरों में जाकर पढ़ाई करते हैं जहां बिजली उपलब्ध है।
    छात्रावास का शौचालय पूरी तरह भर चुका है और सफाई नहीं होने से उपयोग लायक नहीं रह गया है। स्वीपर की नियुक्ति नहीं है, जिससे गंदगी फैली रहती है। छात्र मजबूरन नगर निकाय के सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं।
    छात्रावास के भूतपूर्व छात्र भूपेंद्र मंडावी और अरविंद गोटे ने बताया कि यहां एक नहीं बल्कि कई गंभीर समस्याएं हैं। बिजली, पानी और सफाई के अलावा सुरक्षा के लिए आहाता निर्माण, सभी कमरों में लाइट-पंखे और पाइपलाइन व्यवस्था की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
    मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान छात्रों ने नगर के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर छात्रावास की स्थिति दिखाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कमरोंए रसोई और शौचालयों का हाल दिखाया और पूछा हम इस हाल में कैसे पढ़ें और अपना भविष्य बनाएं?
    इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षद, जनपद सदस्य और भूतपूर्व छात्र मौजूद रहे।
    मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि तीन माह में छात्रावास की बिजली, पानी और सफाई की समस्या दूर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, यह मामला अनुसूचित जनजाति विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़ा है, लेकिन बच्चे हमारे नगर के हैं, इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम उन्हें सहयोग दें।
    मानिकपुरी ने कहा कि वे जल्द ही संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026

    पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

    July 2, 2026

    नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार

    July 2, 2026

    महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू

    July 2, 2026
    Top Posts

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 202657 Views

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202623 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.