राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के ग्राम रानीतराई, चारभाठा, पुराना खुर्सीपार, घुमका में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पशु चिकित्सालय ग्राम रानीतराई में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 35 पशुओं का उपचार किया गया। इसी तरह 42 कृमि नाशक, 35 किरनी नाशक, औषधि वितरण 25 और 12 बधियाकरण पशुओं का किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
