राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सुशासन पथ में सीआरसी राजनांदगांव एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में विभिन्न पुनर्वास सेवाओं एवं सहायक उपकरणों का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को सीआरसी की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने एक दिव्यांग को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने चार हितग्राहियों को कृत्रिम पैर (बीके प्रोस्थेसिस), मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सीपी चेयर एवं सुगम्यता सहयोग हेतु मोबाइल फोन सहायक उपकरण वितरित किया। उपराष्ट्रपति को सीआरसी के लाभार्थी ने निर्मित चित्रकला को कृतज्ञता स्वरूप भेंट किया गया। उपराष्ट्रपति एवं अन्य अतिथियों ने सीआरसी के स्टॉल का भ्रमण किया तथा प्रदर्शित सहायक उपकरणों, पुनर्वास सेवाओं एवं गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, पद्मश्री फूलबासन यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, निदेशक सीआरसी डॉ. स्मिता महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
