Close Menu
    What's Hot

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
    • पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
    • मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने केसीजी पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    छत्तीसगढ़

    17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने केसीजी पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। नक्सल संगठन से जुड़ी 17 लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने आज पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
    कमला सोड़ी वर्ष 2011 से माओवादी संगठन से जुड़ी रही। वह प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) की सक्रिय कैडर रही है। संगठन में वह एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत थी।
    कमला पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से 17 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। वह मूल रूप से ग्राम अरलमपल्ली, तहसील कोंटा, थाना बोरनापाल, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) की निवासी है।
    सूत्रों के अनुसार, कमला सोड़ी नक्सल संगठन में मिलिट्री हार्डकोर सदस्य के रूप में कार्यरत थी। उसने दंडकारण्य और एमएमसी जोन के कई इलाकों में संगठनात्मक और हिंसक गतिविधियों में भाग लिया। वह नए युवाओं की भर्ती, प्रचार कार्य और सुरक्षा बलों पर हमलों की योजना बनाने में भी शामिल रही।
    जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से लगातार चलाए जा रहे संवाद, संपर्क और प्रेरणा कार्यक्रमों का यह सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।
    टीम केसीजी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, सिविक एक्शन कार्यक्रमों और ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियानों से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है।
    शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने का अभियान जारी है। इन्हीं प्रयासों से प्रेरित होकर कमला ने हिंसा का रास्ता छोड़ने और समाज के साथ सामान्य जीवन जीने का निर्णय लिया।
    सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान, ग्रामीण अंचलों में चल रहे विकास कार्य, सड़क, परिवहन, पानी, बिजली और नेटवर्क की उपलब्धता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं ने ग्रामीणों में विश्वास जगाया है।
    सामुदायिक पुलिसिंग के तहत संवाद और विश्वास निर्माण की प्रक्रिया से नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कमला सोड़ी का आत्मसमर्पण इसी परिवर्तन और विश्वास के माहौल का प्रमाण है।
    आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत 50,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की गई है।
    साथ ही, पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
    वर्षों तक जंगलों में हिंसा और भय का जीवन जी चुकी कमला अब मुख्यधारा में शामिल होकर समाज के साथ नई शुरुआत करने जा रही है।
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह आत्मसमर्पण न केवल शासन की नीति की सफलता है, बल्कि यह संदेश भी कि संवाद और विकास से बदलाव संभव है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.