राजनांदगांव। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शताब्दी शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष समूह गुरबाणी पाठ का कार्यक्रम आगामी 8 नवंबर शनिवार को स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों के सिख सहित विभिन्न समाजों के लोगों के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। इस विशाल और भव्य आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में गुरु दी संगत वेलफेयर सोसाइटी जुटी हुई है।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम में 8 नवंबर को सुबह 10:15 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री गुरु तेग बहादुर साहब द्वारा रचित गुरबाणी सलोक महला 9वां का सामूहिक पाठ किया जाएगा। राजनांदगांव शहर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आने की भी संभावना है इसके लिए उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित दुर्ग, भिलाई, दल्ली राजहरा, डोंगरगढ़, बागनदी, देवरी, खैरागढ़ तथा कवर्धा जिले के सिख समाज के अलावा विभिन्न समुदायों के लोगों की पहुंचने की संभावना है। लगभग 5 हजार लोग इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति गुरु दी संगत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन सिंह ढल्ला सहित सभी सदस्य इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन शहादत भरा रहा है। उनकी शहादत के बाद उनके पुत्र गुरु गोविंद सिंह ने धर्मपत्नी तथा चार साहिबजादों के साथ धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को न्योछावर कर दिया था। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने कहा कि यह आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव और आध्यात्मिक एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है। उन्होंने समाज के लोगों सहित अन्य समाज के लोगों से भी इस आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
