राजनांदगांव। शहर में शांति भंग करने और मोहल्लों में हंगामा करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयों और अनावेदकगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना बसंतपुर के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर 31 अक्टूबर को मोहल्लों में हो-हुल्लड़ करने वाले अनावेदकगणों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटीयों में अभिषेक झा पिता मनमोहन झा, स्टेडियम चौक, राजनांदगांव, विकास झा पिता प्रभात झा, उम्र 35 वर्ष, निवासी सहदेव नगर, राजनांदगांव शामिल है। वहीं शंकर रजक पिता बसंत रजक, उम्र 19 वर्ष, बांसपाईपारा, रत्नेश सिंह ठाकुर पिता स्व. भगत सिंह ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, ब्राह्मणपारा, राहुल गनवीर पिता संतोष गनवरी, उम्र 19 वर्ष, नंदई चौक, साहिल कुरैशी पिता ग्याशुद्दीन कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, नंदई चौक, झंकार ताम्रकार पिता कन्हैया, उम्र 24 वर्ष, नंदई चौक, पृथ्वी राज पिता राजेश सिंह, उम्र 19 वर्ष, कैलाश नगर एवं गौरव यादव पिता भीखम यादव, उम्र 26 वर्ष, मठपारा शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया और जेल वारंट मिलने के बाद जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
बसंतपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिक कानून का पालन करें।

ताज़ा ख़बर :
- चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
- देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
