
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 45 स्थित रिद्धी सिद्धि कालोनी का दौरा कर कालोनी वासियों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। महापौर के साथ वार्ड पार्षद दुरेन्द्र साहू भी मौजूद रहे। कालोनी के फेस 1 और फेस 3 में पेयजल सप्लाई नियमित है, लेकिन फेस 2 में पानी की समस्या बरकरार थी। इससे संबंधित कालोनी वासियों ने महापौर से पाईप लाइन विस्तार की मांग की थी। मांग के अनुसार पाईपलाइन तो बढ़ाई गई, लेकिन मेन लाइन से न जुड़ पाने के कारण समस्या यथावत बनी हुई थी। इस पर महापौर ने मौके पर कालोनी…
छुरिया। ग्राम बेलरगोदी में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का दो दिवसीय भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में ग्राम बेलरगोदी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ग्रामीणों की सहभागिता ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और उल्लास बनाए रखा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित कई खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने…
छुरिया। मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गर्रापार में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिन दीदी, एएनएम और सीएचओ मैडम का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को साड़ी और श्रीफल भेंटकर उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई। समारोह में मुख्य रूप से सरपंच अजय साहू, उपसरपंच नीलम कोर्राम, पंच कविता सिन्हा, रैन बाई मंडावी, परमीन मरकाम, सीमा मंडावी, शत्रु राम गावड़े, साथ ही गांव की महिलाएं, दीदीगण और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मितानिन, एएनएम और सीएचओ…
छुरिया। भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देशन में द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर 5 से 8 दिसंबर 2025 तक श्री विश्राम दास बैरागी शासकीय हाई स्कूल, बम्हनी चारभाठा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में विकासखंड के 27 हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के 103 स्काउट, गाइडए रोवर और रेंजर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जीतेन्द्र साहू, राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट प्रवास कुमार सिंह बघेल के निर्देशन में किया गया। जिले से उमेश हत्थेल जिला अध्यक्ष, महेश…
राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे एक असामाजिक तत्व के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रशेखर उर्फ चंदू साहू पिता रामकिशन साहू (उम्र 37 वर्ष), निवासी झाला टोला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम झाला टोला से सूचना मिली कि चंदू साहू मोहल्लेवासियों से विवाद कर गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर तुरंत छुरिया थाना स्टाफ मौके पर पहुँचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, परंतु वह…
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली एवं बसंतपुर पुलिस ने संयुक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकन मार्केट हाट बाजार में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के आधे घंटे के भीतर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बाबू उर्फ मोहित गुप्ता पिता मोहन गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), निवासी कुआं चौक नंदई, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है। घटना 8 दिसंबर की रात लगभग 8.20 बजे हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की स्कूटी में लगी आग को तत्काल बुझाया। इसके बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम देवाड़ा में विवाद उत्पन्न करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रार्थी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट करने की बात पर आरोपी आक्रोशित हो गए और शांति भंग करने की नियत से विवाद करने लगे। गिरफ्तार आरोपियों में रवि गोसाई पिता राजमल गोसाई, उम्र 24 वर्ष, राज वैष्णव पिता गुरुवन दास, उम्र 22 वर्ष, रवि कुकरेजा पिता स्व. लीलाधर कुकरेजा, उम्र 40 वर्ष, प्रकाश मणी पिता गुरुदयाल, उम्र 41 वर्ष एवं टिमन उर्फ ऋषि नेताम पिता लोकेश प्रसाद, उम्र…
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने ग्राम जोरातराई में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी टिकू निषाद (36 साल) के पास से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से 21 पौवा शोले देशी प्लेन, 09 पौवा जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 5.4 बल्क लीटर, कीमत 2,760 रुपए और बिक्री रकम 700 रुपए जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज…
मानपुर। मोहला-मानपुर-चौकी जिले के विकासखंड मानपुर स्थित साप्ताहिक बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक होटल संचालक ने पहले बाजार परिसर की जमीन पर कब्जा किया और अब वहां पक्के कॉलम डालकर दुकान का निर्माण करने में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही स्थान है जहां प्रत्येक सप्ताह बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। बाजार के दिनों में जगह की कमी पहले से ही बनी रहती है, ऐसे में पक्के निर्माण से बाजार के संचालन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। ग्राम…
राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जयस्तंभ चौक पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें आम जनता के हितों के खिलाफ हैं और इसे तुरंत वापस लिया जाए। धरने के समानांतर विरोध को गति देने के लिए तहसील कार्यालय से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना…