Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर की जीवन कॉलोनी निवासी शिक्षक प्रशांत यादव ने योजना का लाभ लेकर अपने घर में 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। इससे उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है और वे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। प्रशांत यादव ने बताया कि अप्रैल 2026 से सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हुआ। गर्मी के मौसम में प्रतिदिन करीब 20 यूनिट तक बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे पहले 1500…

Read More

राजनांदगांव। अल्प वर्षा और जल संरक्षण की आवश्यकता के बीच जिले के ग्राम जंगलेसर के किसान तामेश्वर लाल साहू ने धान की पारंपरिक खेती छोड़कर उद्यानिकी फसलों को अपनाते हुए फसल विविधीकरण की मिसाल पेश की है। कम पानी में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी मिलने से वे अब अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। करीब तीन एकड़ भूमि के मालिक तामेश्वर साहू ने बताया कि पहले वे खरीफ सीजन में धान की खेती करते थे, जिससे प्रति एकड़ लगभग 15 हजार रुपए का लाभ होता था। बदलते मौसम और पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने धान…

Read More

राजनांदगांव। शनिवार रात से शहर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की परीक्षा ले ली। बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों और झुग्गी इलाकों में पानी भर गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह से ही महापौर मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह (पारस वर्मा) और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा खुद मैदान में उतरे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के इस संयुक्त दल ने शहर के आंतरिक व बाहरी क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर राहत कार्य शुरू कराया। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी जिला मुख्यालय से…

Read More

राजनांदगांव। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित दौरा करने को कहा है। इसके साथ…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के चार एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक शिविर (130 ग्रुप टीएससी-1) के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। चयनित कैडेट्स 2 से 12 जुलाई तक बिलासपुर में आयोजित होने वाले शिविर में भाग लेंगे। शिविर के दौरान कैडेट्स को थल सैनिक कैंप (टीएससी) की तैयारी के तहत शूटिंग, उन्नत सैन्य प्रशिक्षणए ड्रिल (परेड) तथा नेतृत्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित कैडेट्स में कक्षा 9वीं के ओझल पटेल और हिमांशु साहू तथा कक्षा 10वीं के पुष्कर साहू और सौरभ पोंडी शामिल हैं। विद्यालय…

Read More

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में आज 6वां स्थापना दिवस भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। प्रातः मां काली की अघोर महाआरती पश्चात वृक्षारोपण, रक्तदान एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया, जहां आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा सक्सेना एवं उनकी टीम ने सेवाएं दी। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्राम सहित दूर-दराज से आये लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया, वहीं रक्तदान में दूर-दराज से आये माता के भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए। आज शहर के बाबुटोला वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में 6वां स्थापना दिवस भक्तिमय वातावरण…

Read More

राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी मानसून की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वर्षा ऋतु के दौरान आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने विकसित भारत-जीरामजी (ग्रामीण रोजगार गारंटी…

Read More

राजनांदगांव। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से किशोरियों की सुरक्षा के लिए जिले में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अब यह अभियान निजी स्कूलों तक भी पहुंच गया है, जहां 102 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक कुल 4010 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष तक की बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल सहित अन्य शासकीय…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मेंढा निवासी श्रीमती तीजन बाई मंडावी को हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के निराकरण के बाद नया राशन कार्ड मिल गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मेंढा निवासी बलराम मंडावी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी कि श्रीमती तीजन बाई मंडावी का नया राशन कार्ड नहीं बन पाने से उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल रहा है। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को घुमका तहसील के ग्राम पंचायत पटेवा में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की मदद से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पटेवा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 796/1 का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पीतांबर यादव, ठाकुर राम यादव तथा खेदूराम साहू द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद राजस्व अमले ने नियमानुसार…

Read More