Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शहर को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को प्रोजेक्ट त्रिनेत्र के अंतर्गत इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित प्रशासन एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट त्रिनेत्र के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बैंक, कॉलोनी और गली-मोहल्लों में 385 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें 25 एएनपीआर कैमरे, 350 वेरिफोकल कैमरे और 10 पीटीजेड कैमरे…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस ने नौकरी और मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान उत्तम गौतम टंडन (45 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक प्रार्थी से उसके पुत्र को डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर 35 लाख रुपये लिए। वहीं, दूसरे पीड़ित से एक बच्चे को कृषि विस्तार अधिकारी और दूसरे को एम्स रायपुर में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये और लिए।…

Read More

राजनांदगांव। पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी नेहरू टेकाम (35 वर्ष), निवासी ग्राम बहूरनभेड़ी, थाना अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, अपनी पूर्व पत्नी को तलाक देने की बात से नाराज था। पुलिस के अनुसार, नेहरू टेकाम की शादी लकेश्वरी टेकाम से हुई थी, लेकिन मारपीट के कारण वर्ष 2024 में दोनों का सामाजिक रूप से तलाक हो गया था। लकेश्वरी मायके में रह रही थी। 12 अगस्त को ग्राम अरसीटोला में आदिवासी सम्मेलन के कार्यक्रम के दौरान शाम करीब 6.30 बजे आरोपी चाकू…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। देशभक्ति के जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ तिरंगा रैली में स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी में देशभक्ति का उत्साह और जोश देखने को मिला। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य तिरंगा रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में कृषकों की मांग अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। उप संचालक कृषि टीकम ठाकुर ने बताया कि जिले में उर्वरकों के अधिक मूल्य पर विक्रय, कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोकथाम के लिए निजी विक्रय केन्द्रों में केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले में निरंतर निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगांव विकासखंड में मेसर्स सद्गुरू कृषि केन्द्र ग्राम मटिया एवं मेसर्स विद्याश्री कृषि केन्द्र डोंगरगांव में उर्वरक निरीक्षक सह कृषि…

Read More

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। भारत माता की जय उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली का कारवां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान…

Read More

मोहला। स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी नक्सली साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए बंडा पहाड़ में हुई मुठभेड़ में दो शीर्ष नक्सलियों को मार गिराया। संयुक्त अभियान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस, कांकेर पुलिस और आईटीबीपी 27वीं वाहिनी के जवान शामिल रहे। मौके से इंसास रायफल, 303 रायफल, कारतूस, रेडियो और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली स्वतंत्रता दिवस पर जिले में बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। एसपी यशपाल सिंह के निर्देशन और एसडीओपी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा व डीएसपी ताजेश्वर दीवान के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी…

Read More

राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले के छुईखदान जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला अब प्रशासनिक दायरे से निकलकर राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगा है। लाखों-करोड़ों की शासकीय राशि के गबन, निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं के आरोपों में घिरे जनपद सीईओ और तकनीकी अमले को बचाने के लिए सत्ता-संरक्षित गठजोड़ सक्रिय हो चुका है। 15वें वित्त आयोग की राशि में गबन और शासकीय निधि की बंदरबांट की शिकायतों पर बनी जांच समिति ने आरोप सही पाए। दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में तकनीकी अमले, सचिवों और विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत उजागर हुई…

Read More

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक में शिव वर्मा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू, संगठन मंत्री कन्हैया, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास और जिला मंत्री त्रिगुण सादानी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण के अवसर पर पदाधिकारियों ने श्री वर्मा का स्वागत किया और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय शिव वर्मा, प्यारे लाल चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर वर्षों से भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं।…

Read More

डोंगरगढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन का अंतिम अवसर मिल रहा है। अब 27 अगस्त तक राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सभी कक्षा 5वीं में पढ़ रहे बच्चे निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि कक्षा 5वीं के हर विद्यार्थी का पंजीयन सुनिश्चित कराएं, ताकि सभी को इस प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिले। राजनांदगांव नवोदय विद्यालय अपनी खास पहचान रखता है। यहां सभी कक्षाओं में एलईडी स्क्रीन, स्मार्ट बोर्ड और नई पद्धति से…

Read More