
- वीरेन्द्र सिंह तोमर से बागेश्वर धाम सरकार ने कहा : छत्तीसगढ़िया सबले बढिया !!
- भारत की हाइड्रोजन संचालित ट्रेन हरित भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम : ऋषिदेव चौधरी
- पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
- सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
- जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
- बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। देश और प्रदेश में बेटियों के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामलों के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और पीड़ित बेटियों को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर जीवनदान सेवा संस्था ने न्यायालय परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संस्था ने दोटूक शब्दों में कहा कि अब न्याय के लिए मोमबत्तियां जलाने (कैंडल मार्च) के बजाय न्यायालयों के सामने आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। प्रदर्शन के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने वर्तमान न्याय प्रणाली की कतिपय विसंगतियों पर चिंता जताई। उन्होंने…
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के शिक्षा जगत के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। विकासखंड सिमगा के संकुल खिलोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, केसली में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका टोडर को उनके उत्कृष्ट शिक्षण, नवाचारों और शिक्षा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान देश के उन चुनिंदा शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई है। रायपुर में गरिमामय समारोह में मिला सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर…
बलौदा बाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड की एक और शिक्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोलिहा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती चित्रा साहू को उनकी उत्कृष्ट शिक्षण शैली और नवाचारों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत सम्मान-2026 से विभूषित किया गया है। रायपुर के शांतिनगर स्थित वीमतारा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में देशभर के चुनिंदा शिक्षकों के बीच उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पूरा आयोजन पूर्व प्रधानपाठक स्वर्गीय हरिवंश मिश्र की पुण्यतिथि को समर्पित था। कड़े पैमानों पर परखी गई दावेदारी इस राष्ट्रीय सम्मान की रेस में…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा इसमें गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सचिवों को मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नामांतरण, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन से संबंधित प्रकरणों का समय पर समाधान करने…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के मद्देनजर ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, ग्राम मुसराकला में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया तथा ग्राम मुसराकला एवं बेलगांव में पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए। कलेक्टर ने ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान आसपास के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर बरगद पेड़ के नीचे आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए तथा उन्होंने ग्रामवासियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक…
राजनांदगांव। जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के कई गांवों में औचक दबिश दी। इस दौरान ग्राम कुहुआकुड़ा में मुरुम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और एक माजदा वाहन को रंगे हाथों पकड़कर जप्त किया गया है। कुहुआकुड़ा में मुरुम की खुदाई करते पकड़े गए वाहन खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टीम जब निरीक्षण करते हुए ग्राम कुहुआकुड़ा पहुंची, तो वहां धड़ल्ले से मुरुम की अवैध…
राजनांदगांव। स्वस्थ जीवन शैली अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में अनूठी पहल की जा रही है। यहां प्रतिदिन सुबह न केवल नागरिकों को योगाभ्यास कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है। बुधवार सुबह आयोजित विशेष सत्र में योग के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से बचाव और सौर ऊर्जा अपनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण की दी जानकारी सत्र के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा…
राजनांदगांव। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 मोहारा में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से वार्ड में पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की मौजूदगी में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर को श्रीफल (नारियल) से तौला और आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ केश शिल्प कल्याण बोर्ड के सदस्य देवशरण सेन, एमआईसी सदस्य सावन वर्मा, वार्ड…
राजनांदगांव। शहर के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए महापौर मधुसूदन यादव लगातार मैदानी मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह महापौर ने वार्ड क्रमांक 30, 31 और 32 के कंचन बाग, जनता कॉलोनी तथा राहुल नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर पानी, सफाई व सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और राहुल नगर में पेयजल संकट को तत्काल दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जलभराव से मुक्ति के लिए बनेगी नाली, स्वीकृत हुआ सामुदायिक भवन निरीक्षण के दौरान कंचन बाग बांस टाल के पास बारिश का पानी…
राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पालिक निगम के सभागार में ‘नमस्ते दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव की अनुशंसा पर आयोजित इस कार्यक्रम में जहां स्वच्छता दीदीयों को उनकी सुरक्षा के लिए विशेष किट बांटी गई, वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को दिखाया गया। सुरक्षा किट का उपयोग कर सुरक्षित तरीके से निभाएं दायित्व: टोपेन्द्र वर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से…