
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक व्यवस्था के तहत राजनांदगांव जिले के लिए धनंजय पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया है। संगठन की ओर से बताया गया कि यह नियुक्ति उनकी निष्ठा, अनुभव और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए की गई है। नवनियुक्त जिला संयोजक धनंजय पांडेय के नेतृत्व में जिलेभर में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उनका फोकस छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने, शैक्षणिक संस्थानों में सकारात्मक और अनुशासित माहौल बनाने तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से…
राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच शिवनगर बुल्स विरुद्ध शांति नगर नगर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया, जिसमें शांति नगर स्ट्राइकर ने मैच मे 3-2 से जीत हासिल की। शांति नगर स्ट्राइकर्स की ओर से उर्वशी यादव, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं तूलिका वर्मा ने 1-1 गोल किये, तो वहीं शिवनगर बुल्स की ओर से एकता एवं उन्नति निषाद ने अमल चौबे एवं उदित मनी साहू ने 1-1 गोल किए। बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध कबीर धाम के मध्य खेला गया,…
राजनांदगांव। सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत भर्रेगांव में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह 2025 के तहत लगातार गांवों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। शिविर के दौरान कुल 449 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 95 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रही, जिसके तहत 17 नए आधार कार्ड बनाए…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान–2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य साकार हो सके। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। शासन-प्रशासन के साथ समाज की सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा।…
राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पीड़ित परिवारों को स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि प्रदान की। मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पीकर हाउस में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर डॉ. सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जरूरतमंदों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। डॉ. रमन सिंह ने ग्राम पंचायत ककरेल के सरपंच स्वर्गीय अभिषेक पाटिल के निधन पर उनकी माता को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं, कौरिनभाठा निवासी पुष्पा बाई की बेटी के पेट में कैंसर के इलाज के लिए…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रूद्राक्षम् वेलफेयर सोसायटी द्वारा पटरी पार चिखली स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों के लिए हॉकी किट रखने के लिए 5 लाख रूपए तथा जिम सामग्री क्रय करने के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हॉकी का खेल राजनांदगांव की खेल चेतना, सामाजिक सहभागिता और युवा ऊर्जा के सजीव…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश करने के लिए की गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान ढालेश्वर यादव पिता श्याम लाल यादव, (उम्र 24 वर्ष), निवासी-करमतरा रजवाड़ापारा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ग्राम करमतरा से सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ढालेश्वर यादव, सुचक लक्ष्मी…
राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी रठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ग्राम अलाीखूंटा (रानीतराई) में आयोजित सात दिवसीय शिविर में साइबर सेल राजनांदगांव की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की टीम ने शिविर में शामिल छात्राओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रकार, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के आसान उपायों की जानकारी दी। फर्जी कॉल, ओटीपी और लिंक के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की गई। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को पंपलेट भी वितरित किए गए। साइबर…
राजनांदगांव। आगामी नववर्ष के आगमन को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख स्थानों पर मोटर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। महावीर चौक, देशमुख होटल चिखली और गौरव पथ तिराहा में ब्रेथ एनालाइजर (अल्कोहल मीटर) की मदद से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की गई। महावीर चौक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा की उपस्थिति में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम,…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके।…