
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 26 जनवरी 2026 को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नवसाक्षरों द्वारा उल्लास मेला का आयोजन किया गया। मेले में नवसाक्षरों एवं उल्लास साक्षरता केन्द्र के शिक्षार्थियों द्वारा साक्षरता शिक्षा को प्रेरित करने वाले स्टॉल लगाए गए। स्टॉल में साक्षरता शिक्षा को प्रेरित करने वाले विभिन्न विषयों को प्रदर्शित करने वाले सामग्री के माध्यम से ज्ञानवर्धक संदेश दिया गया। साथ ही उल्लास मेला में मूल्यांकन आंकलन परीक्षा के सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि उल्लास मेला उपभोक्ता अधिकार एवं…
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राजेश जैन सीए, प्रकाश सांखला समाजसेवी, मुरली सिन्हा भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता गौरवपथ स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जा रही है। आयोजन के मुख्यातिथि राजेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता सभी खिलाड़ियों को जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 65 वर्ष तक के वरिष्ठ खिलाड़ी और 16 वर्ष के जूनियर व सब-जूनियर खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आ रहे…
राजनांदगांव। देश की प्रतिष्ठित हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) प्रतियोगिता का आयोजन 03 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक देश के तीन प्रमुख शहरों में किया गया। लीग का प्रथम चरण चेन्नई, दूसरा चरण रांची तथा तीसरा चरण भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला भुवनेश्वर में वेदांता कलिंगा लांसर्स एवं रांची रॉयल्स के मध्य खेला गया। जिसमें वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर खिताब जीता। भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने दूसरी बार चैंपियनशिप अपने नाम की। इस भव्य फाइनल मुकाबले में उड़ीसा…
छुरिया। ब्लॉक मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बम्हनी-चारभांठा में आगामी 1 फरवरी, रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू देवी-देवताओं के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से की जाएगी। समारोह की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से होगी, जो गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई हाई स्कूल मैदान, स्टेडियम के सामने पहुंचेगी। इस यात्रा में गांव की माताएं और बहनें सक्रिय रूप से भाग लेंगी। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर रामायण मानस गायन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध…
डोंगरगढ़। 26 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में दो प्रमुख व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. आलोक कलचुरी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, शासकीय होम्योपैथी औषधालय, डोंगरगढ़ को होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. आलोक, जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के भूतपूर्व छात्र भी हैं, ने अंचल में होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा से काम किया और रजत जयंती महोत्सव 2025 में…
राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र स्थित चिखली स्कूल मैदान में आज एक ऐतिहासिक और यादगार दृश्य देखने को मिला। 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे शांति नगर मड़ई मेला के साथ इस बार हॉकी प्रतियोगिता का अनोखा समागम हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया। मड़ई की पारंपरिक रौनक और हॉकी के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को एक साथ संस्कृति और खेल का अद्भुत अनुभव प्रदान किया। इस अभिनव आयोजन से क्षेत्र के नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शांति नगर मड़ई मेला एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले की…
राजनांदगांव। भारतीय विपणन संघ द्वारा स्टेट हाई स्कूल में आयोजित स्वदेशी मेले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मेले में पहुंचे और मेले का निरीक्षण किया । तत्पश्चात चर्चा में उन्होंने बताया कि देश को आजाद कराने मे वीर शहीदों ने वंदे मातरम गीत का जयघोष गाकर ऊर्जा प्राप्त की थी। उसी तरह से आज हम दैनिक जीवन मे स्वदेशी अपना कर विदेशी शक्तियों से लड़ सकते हैं ।उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करना और पारंपरिक स्रोतो के स्वालंबी प्रयास से ही…
राजनांदगांव। स्वदेशी मेले के पांचवें दिन आज मंच के माध्यम से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी मेला परिसर में वर्तमान परिवेश में स्वदेशी स्वलंबन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जिला संयोजक श्री राजकुमार शर्मा ने उधमिता विषय पर जानकारी दी.और नये उद्योग लगाने में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लाभकारी योजनाएं की जानकारी दी .प्रोफेसर श्री कृष्णकांत द्विवेद्वी ने आम जनता में स्वदेशी वस्तुओं की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला एवं तुलनात्मक व्याख्या की .सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अशोक लोहिया ने आदिकाल से स्वदेशी प्रचार प्रसार पर अपने वक्तव्य में जानकारी दी और लोहिया जी ने बताया कि स्वदेशी से स्वावलंबन…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का आयोजन जिले के समस्त विकासखण्डों में किया गया। इस विशाल शिविर का आयोजन जनपद पंचायत राजनांदगांव व नगर निगम राजनांदगांव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर के गांधी सभा गृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुए। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य हो मिल रहे लाभ की प्रशंसा…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार ने एक बार फिर किसानों से किया गया अपना वादा निभाया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों ने धान की बिक्री की है और 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य में धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। साथ ही, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का प्रावधान रखा गया है। 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में धान का भुगतान हो रहा है,…