Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र टेड़ेसरा के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारी से ग्रसित पाए जाने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मंडलों के पात्रतानुसार आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाएगा। श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर…

Read More

राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह का आयोजन आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने की। सांसद संतोष पाण्डेय ने हॉकी के जादूगर स्वर्गीय ध्यान चंद को याद करते हुए बताया कि उन्होंने राजनांदगांव में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ध्यान चंद खेल का इतना ज्यादा अभ्यास करते थे कि वे हॉकी के जादूगर हो गए। वे हॉकी खेल के प्रति…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिनांक 11 सितंबर को हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी लक्ष्मीकांत जोशी उर्फ पप्पू जोशी पिता भारतलाल जोशी, उम्र-26 वर्ष, निवासी-स्टेशनपारा, शिक्षक नगर, वार्ड नं. 04, कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी जप्त किया गया है। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी रामचंद्र वर्मा पिता छगन वर्मा ने थाना खैरागढ़ में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी बहनों को लेकर मोटरसाइकिल से राजनांदगांव आया था और दोपहर लगभग 3 बजे नगर निगम कार्यालय…

Read More

राजनांदगांव। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को जबरदस्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। जानकारी के अनुसार, 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत 5 अजामानतीय प्रकरण, 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत 3 जमानतीय प्रकरण तथा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस ने 8 आरोपियों के कब्जे से कुल…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में प्रेम विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शव जोरातराई रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल डौण्डे ने अपनी प्रेमिका से संबंध होने पर दोस्त अजय सिन्हा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अपने साथी तुलेश साहू के साथ मिलकर शराब पिलाकर चाकू और पत्थर से अजय की हत्या कर दी। बाद में कपड़े जलाकर…

Read More

छुरिया। जनपद पंचायत सभापति पल्ली स्वामी नायडू और महिला सरपंच पर हुए हमले की शिकायत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। बागनदी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की लगातार अनदेखी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के चलते पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी विजय मिश्रा का तबादला कर दिया है। यह निर्णय गृहमंत्री विजय शर्मा के राजनांदगांव प्रवास के दौरान भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद लिया गया। दिनांक 6 सितंबर को राजनांदगांव प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कामता साहू सहित भाजपा नेताओं ने मुलाकात की…

Read More

गंडई। जिला ज्ञब्ळ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को थाना गंडई क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग और हंगामा करने वाले 50 से अधिक लोगों को थाने बुलाकर परेड कराई गई। थाना परिसर में ही इन सभी को सख्त चेतावनी दी गई और नशे के दुष्प्रभावों पर निबंध भी लिखवाया गया। पुलिस की इस अनूठी कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने थाना प्रभारी राजेश देवदास की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने…

Read More

राजनांदगांव। स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 11 की नवनियुक्त राशन दुकान पर महिला स्व सहायता समूह को अधिकार मिलने के बावजूद पुरुषों का दबदबा बना हुआ है। इसको लेकर वार्ड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और राशन दुकान में चल रहे अनियमितताओं का खुलासा किया। लक्ष्मी नारायण महिला स्व सहायता समूह को आवंटित की गई राशन दुकान (आई.डी. 421001008) पर महिलाओं की जगह पुरुषों को बैठाए जाने से स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे न केवल उनकी गरिमा और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि राशन वितरण…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित थिंक सो इम्पैक्ट अवार्ड 2025 में समाजसेवी विपिन ठाकुर को यंग लीडर अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बाल अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। विपिन ठाकुर लंबे समय से बाल अधिकार, बाल संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रह चुके ठाकुर वर्तमान में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के राज्य समन्वयक हैं। बीते दो दशकों में उन्होंने बाल श्रमिकों और मानव तस्करी के शिकार बच्चों को रेस्क्यू करने और अभियुक्तों पर कार्रवाई कराने में अहम भूमिका…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत महाविद्यालय स्तर पर भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था-छत्तीसगढ़ विकास की 25 वर्ष की गौरव गाथा, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से राज्य की उपलब्धियों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। प्रतियोगिता में कुल 39 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पोस्टर प्रस्तुत किए, जिससे निर्णायक मंडल को भी निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता…

Read More