Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत 9 से 12 फरवरी 2025 तक जिला चिकित्सालय में चार दिवसीय आईवायसीएफ (एमएए) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्टाफ नर्स एवं नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम को शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आईवायसीएफ (एमएए) कार्यक्रम जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के शिशु स्वास्थ्य एवं विकास के लिए स्तनपान एवं पूरक आहार पद्धति को बढ़ावा दिए जाने वाली एक पहल है। जिसके तहत शिशु को जन्म से एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करवाना, शिशु के शुरू के 6 माह तक केवल…

Read More

राजनांदगांव। जिले के सुदूर छुरिया विकासखंड के ग्राम पांगरीखुर्द में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण होना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर साबित हो रहा है। ग्राम पांगरीखुर्द में 11 लाख 20 हजार रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है। नए आंगनबाड़ी भवन में स्वच्छ पेयजल, ओव्हरहेड टैंक, शौचालय, जैसी सुविधाएं हैं, वहीं आकर्षक टाइल्स फर्श, ब्लैकबोर्ड, रंगरोगन एवं बाल चित्रकारी से सुसज्जित है। नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के बाद यहां के बच्चों, माताओं व महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सकारात्मक प्रभाव हुआ है। आंगनबाड़ी केन्द्र कुपोषण…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन द्वारा आगामी होली पर्व और बोर्ड परीक्षा को लेकर थाना बसंतपुर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू और क्षेत्र के डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली, बोर्ड परीक्षा और अन्य आयोजनों के दौरान साउंड सिस्टम का उपयोग केवल पूर्व सूचना देने और मानक ध्वनि सीमा के तहत ही किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित डीजे संचालकों…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 10 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग ₹1,50,000 बताई गई है। थाना बसंतपुर में विधिवत सुपुर्दगी बरामद मोबाइलों को थाना बसंतपुर परिसर में प्रार्थीगणों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर प्रार्थियों ने जिला पुलिस और थाना बसंतपुर के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि किसी भी…

Read More

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐसे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिस्टल और कट्टा दिखाकर इलाके के लोगों को धमका रहे थे। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी में पुलिस की सूझबूझ का बड़ा हाथ 12 फरवरी 2026 को शंकरपुर के नागरिकों से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति “चार्ली” नाम से अपने तीन साथियों के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास लोगों को हथियार दिखाकर डराता-धमकाता है। सूचना मिलते ही…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कि जा रही है, जिसके तहत आज 2 सेमीफाइनल मैच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल जिला हॉकी संघ राजनांदगांव विरुद्ध जांजगीर-चांपा के मध्य खेला गया, जिसमें राजनांदगांव ने एक आसान जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। राजनांदगांव ने शुरूआज से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 8वें और 10वें मिनट में करन साहू और सुखदेव निर्मलकर द्वारा किए गए गोल से टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई, इसके बाद मैच के 16वें और 17वें मिनट में अर्जुन…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में दिनांक 11 फरवरी व 12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिवस का का कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय कि प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं बल्की अनुशासन टीम भावना एवं नृतत्व कौशल का भी विकास करते है। उन्होंने विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों हुए मंत्रि परिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की प्रसंशा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि अन्नदाताओं का मान ही भाजपा सरकार की पहचान है और हर कीमत पर हर स्तर पर भाजपा किसानों के हित में निर्णय ले रही है। ऋषिदेव चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपये प्रति मि्ंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान…

Read More

राजनांदगांव। मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ रायपुर में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक युवा महापंचायत ने प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया। इस विशाल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवाओं ने भाग लेकर रोजगार, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की महापंचायत में विशु अजमानी के साथ राजनांदगांव से पहुंचे युवाओं की सक्रिय और जोशीली भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से उपस्थित रहे।…

Read More

राजनांदगांव। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में विभिन्न यातायात जागरूकता अभियानों की सफलता को लेकर चर्चा की गई। समापन समारोह में प्रमुख उपस्थितियाँ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, प्रशिक्षु आईपीएस श्री आदित्य कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल, यातायात निरीक्षक श्री नवरतन कश्यप, परिवहन निरीक्षक श्री रियांश बर्मन, एनएचएआई विभाग के श्री बघेल जी, श्री हेमंत सहारे जी, ब्राह्माकुमारी दीदी, यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत, और यातायात टीम, पत्रकार बंधु, एनएचएआई, और…

Read More