
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
- बाल मित्र कार्यक्रम से आंगनबाड़ी बच्चों को कराया गया स्कूल वातावरण का परिचय
- शासकीय अवकाश के दिनों में खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय
- ई-चालान जमा करने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल से लागू
- बिना लाइसेंस फर्म से 606 बोरी पानी जब्त
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर लगातार बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना डोंगरगांव ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। 12 जनवरी 2026 को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होण्डा एक्टिवा स्कूटी पर डोंगरगांव से ग्राम कोहका की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम कोहका के पास घेराबंदी की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की…
राजनांदगांव। दिगंबर जैन समाज के नव पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश 13 जनवरी, मंगलवार को राजनांदगांव में होने जा रहा है। यह आयोजन जैन समाज के लिए बड़े हर्ष और गर्व का विषय है। दिगंबर जैन समाज के सचिव सूर्यकांत जैन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री का विहार छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से राजिम (छत्तीसगढ़) के लिए चल रहा है। उनके साथ 24 मुनियों का विशाल संघ छत्तीसगढ़ की पवित्र धरा को आशीर्वाद देते हुए राजनांदगांव पहुंचेगा। सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य श्री ने 12 फरवरी को चंद्रगिरी डोंगरगढ़…
राजनांदगांव। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन जिले में बड़े धूमधाम से किया गया। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में जिला खेल राजनांदगांव द्वारा गांधी सभा गृह, म्युनिसिपल स्कूल मैदान में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिरोज अंसारी (सह-सचिव, हॉकी इंडिया और अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हॉकी) थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डी कोण्डिया (महासचिव, छत्तीसगढ़ वूशु संघ), ए. एक्का (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। फिरोज अंसारी ने अपने…
राजनांदगांव। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री फूलोदेवी नेताम ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों को लागू करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर देश के करोड़ों ग्रामीण मजदूरों से काम का संवैधानिक अधिकार छीन लिया है। आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक देन रही है, जिसने देश के सबसे गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया। लेकिन मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर लोकसभा में बिल पास कर दुनिया की सबसे…
राजनांदगांव। बिजली कंपनी के डायरेक्टर श्री राम अवतार पाठक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों की सभी सोलर एजेंसियों के संचालक और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री पाठक ने सोलर एजेंसियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें योजना का अधिकतम लाभ दिलाया जाए और सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोन स्वीकृत होने के बाद भी रूफटॉप लगाने में देरी करने वाले वेंडरों पर कड़ी कार्रवाई…
राजनांदगॉव। भारत के विश्वगुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर 12 जनवरी को रानीसागर चौपाटी स्थित ऊर्जा पार्क में पहली बार एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन जिला राष्ट्रीय सेवा योजना (एन0एस0एस0), राजनांदगॉव और सहयोगी संस्था छात्र युवा मंच के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय है – “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो”, जो स्वामी विवेकानंद के प्रेरक आव्हान ‘अराईज, अवेक एण्ड स्टाप नॉट, टिल दी गोल इस रीच्ड‘ पर आधारित है। कार्यक्रम में बतौर…
राजनांदगांव। शहर की पानी और सफाई संबंधी समस्याओं का समाधान खोजने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज सुबह निगम अधिकारियों के साथ कौरिनभाठा, आर्शीवाद कॉलोनी और बर्फानी आश्रम क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। महापौर श्री यादव ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैंकी बग्गा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखिजा, पार्षद श्री डुरेन्द्र साहू, श्री सेवक उइके, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर और अन्य अधिकारियों के साथ आर्शीवाद कॉलोनी में साफ-सफाई का निरीक्षण…
राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। निगम प्रशासन ने आज फिर से शहर में अभियान चलाकर 3 थोक विक्रेताओं और 12 दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही 12.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। शासन द्वारा प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से लगाए गए प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रतिदिन अभियान चला रहा है। आज की कार्रवाई में पुराना गंज चौक और कामठी लाइन क्षेत्र के थोक प्लास्टिक विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों को निशाना बनाया गया।…
राजनांदगांव। नीलू शर्मा फैंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित सीजे राजनांदगांव प्रिमियर लीग (RPL) सीजन–2 का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में सी आर एस सोनकर राजनांदगांव की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, वहीं न्यू स्टार सिंघोला राजनांदगांव की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच के अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीलू शर्मा जी (अध्यक्ष पर्यटन मंडल, कैबिनेट मंत्री…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दसवें दिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में दिग्विजय कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवा कलाकारों द्वारा गंज चौक और जय स्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से शराब सेवन कर…