Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार (17 जुलाई) को वूमन सेल द्वारा इम्पावरिंग वुमन थ्रो विस्डम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन एवं स्तूषी फाउंडेशन के प्रायोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में जेंडर विषमता, पारिवारिक संवाद और महिला सशक्तिकरण पर गंभीर चर्चा हुई। तकनीकी सत्र में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए जेंडर को लेकर समाज में फैले तथाकथित वैज्ञानिक मिथकों और भ्रामक मान्यताओं पर प्रहार किया। उन्होंने शोध पत्रों के हवाले से इन भ्रांतियों को खारिज किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचीं…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायत प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने जनपद पंचायत छुरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजपुर, खोभा एवं केशोटोला का सघन दौरा किया। उन्होंने मैदानी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। बच्चों से मिले, पीएम आवास के हितग्राहियों से किया संवाद सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने महाराजपुर में पूर्व माध्यमिक शाला और आंगनबाड़ी…

Read More

राजनांदगांव। शहर में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शीतला मंदिर नेहरू उद्यान के पास और ममता नगर रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को ढहा दिया। आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देश पर शुरू हुआ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नेहरू उद्यान के पास पसरा था हड़कंप शीतला मंदिर नेहरू उद्यान के आस-पास पिछले कुछ समय से 5-6 ठेले अवैध रूप से खड़े किए जा रहे थे। इससे न सिर्फ राहगीरों…

Read More

राजनांदगांव। विकासखंड छुरिया के एक ग्राम में किसानों की आर्थिक उन्नति, सामूहिक कृषि विकास तथा किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सृष्टि पूजा किसान उत्पादन कंपनी द्वारा एक महत्वपूर्ण किसान बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व कंपनी के डायरेक्टर डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कंपनी की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं शेयरधारक बनने के लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने…

Read More

राजनांदगांव। ‘यदि एक बच्चे की शिक्षा का दीपक जलता हैए तो केवल उसका ही नहीं बल्कि पूरे समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है।’ इसी भावना को साकार करते हुए जिला साहू संघ राजनांदगांव ने समाजहित में एक अत्यंत प्रेरणादायी और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार छात्रा कुमारी ज्योति साहू, निवासी छुरिया को उसकी शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु विद्यालय की शुल्क (फीस) एवं आवश्यक पाठ्य.पुस्तकों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति…

Read More

रायपुर. भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु की खिताबी जीत से क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सुश्री सिंधु को बधाई प्रेषित की है. अपने बधाई सँदेश में श्री तोमर ने कहा है कि जिस खिलाडी़ को चूका हुआ कहा जा रहा था उसने इतनी बडी़ जीत हासिल कर अपनी काबिलियत फिर साबित की है. वह ऐसी पहली भारतीय महिला शटलर हो गईं हैं जिन्होंने जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता अर्जित की है. उल्लेखनीय है कि 31 वर्षीय पीवी सिंधु को ऐसी सफलता मिले हुए तकरीबन ढा़ई…

Read More

राजनांदगांव। सर्वजनहित समिति के अध्यक्ष अशोक फड़नवीस ने राजनांदगांव शहर के अंबेडकर चौक (स्टेडियम चौक) से प्यारेलाल स्कूल चौक तक लगभग 30 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित पत्थर की नाली की जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति तथा नेशनल हाईवे द्वारा स्थापित अधिकांश हाईमास्ट लाइटों के लंबे समय से बंद रहने का मुद्दा नगर निगम आयुक्त मरकाम के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उल्लेखनीय है कि वर्षों पुरानी इस नाली में मलबा जमा होने, ढाल (स्लोप) व्यवस्थित नहीं रहने तथा ओवरब्रिज निर्माण के दौरान नाली के ऊपर भारी.भरकम सीमेंट के स्थायी ढक्कन लगाए जाने से इसकी नियमित सफाई संभव नहीं…

Read More

रायपुर. परमपूज्य, पल – पल स्मरणीय, सँकट हरने वाले देव श्री हनुमान जी महराज की सेवा में जुटे बागेश्वर धाम सरकार ने क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर को अपने दर्शन दिए. तोमर की पीठ थपथपाते हुए अपने विशेष आशीर्वाद में उन्होंने कहा कि ” जाओ सनातन की सेवा में जुटे रहो, दुश्मनों का समूल नाश हो !” मुँबई, जिसे अपने प्राँत महाराष्ट्र की राजधानी के साथ ही देश की आर्थिक राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है वह अद्भुत सँगम का साक्षी बनते रहा है. इस बार धर्म सत्ता और कर्म सत्ता के मिलन के साक्षी…

Read More

राजनांदगांव। भारत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार भी इस क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है । इसी दिशा में भारतीय रेल ने हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन विकसित करने की महत्वाकांक्षी पहल की है। यह परियोजना न केवल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का प्रतीक है, बल्कि देश को कार्बन उत्सर्जन कम करने और ऊर्जा के स्वदेशी एवं स्वच्छ स्रोतों की ओर ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही सियासी कवायद के बीच अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में आया है। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह निषाद को संगठन के मुखिया पद के लिए एक मजबूत, अनुभवी और जमीनी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ओबीसी (OBC) वर्ग में मजबूत पकड़ और निर्विवाद छवि के कारण निषाद के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है। जिम्मेदारी मिली तो बूथ स्तर तक करेंगे काम: निषाद नई जिम्मेदारी की…

Read More