
- युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन
- उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान
- स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
- आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ
- मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
- राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं
- पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम, सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता
- सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर के नजदीकी ग्राम पनेका स्थित एमजीएम स्कूल में अवैध रूप से चर्च संचालित कर हिंदुओं और स्कूली बच्चों का धर्मांतरण (मतांतरण) कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधीश और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच ने शिकायत में बताया कि पनेका के इस संस्थान को सिर्फ स्कूल संचालन की अनुमति प्रशासन से मिली थी। लेकिन नियमों…
डोंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी विवेक मोनू भंडारी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जल संकट के दौर में वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े प्राकृतिक संरक्षक हैं। भंडारी ने कहा कि लोग अक्सर पेड़ों को केवल लकड़ी या ईंधन का साधन मानते हैं, जबकि वास्तव में पेड़ हमारी सांसों का बैंक हैं। जिस तरह बैंक में धन जमा कर भविष्य सुरक्षित किया जाता है, उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन का भंडार तैयार करते…
राजनांदगांव। ग्राम सोमनी में व्यावसायिक परिसर की दुकानों को तोड़कर अवैध निर्माण कराने व्यापारी अपनी जिद में अड़ गए हैं। ग्राम पंचायत से नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण पर रोक नहीं लगी है, सरपंच नीलिमा साहू को दुकानदारों ने धमकी दे डाली। पूरे मामले की शिकायत सरपंच ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित एसडीएम से की है। बता दें कि बीते 15 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत ने शासकीय स्कूल की बाउंड्रीवाल से लगकर करीब 24 दुकानों का निर्माण कराकर आवंटन किया है। वर्तमान में इनमें से कई दुकानों की खरीदी बिक्री हो चुकी है, जिसके बाद से व्यापारी…
राजनांदगांव। जिला साहू संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर समाज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार ओमप्रकाश साहू (ग्राम एवं परिक्षेत्र पदुमतरा) ने समाज के मतदाताओं से संपर्क साधते हुए समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। श्री साहू के पास राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक काम करने का लंबा अनुभव है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ), नई दिल्ली…
राजनांदगांव। “किराए के घर को कितना भी संवारो या सजाओ, वह हमेशा पराया ही रहता है। जब बारिश होती थी, तो मकान मालिक हमें कपड़े सुखाने तक की जगह नहीं देते थे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी थी और हर छोटी बात पर विवाद होता था। उमस भरे उस छोटे से कमरे में पूरा परिवार घुट-घुट कर जीता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी और आज हमारा स्वयं का सुंदर आशियाना है।” यह भावुक कर देने वाले बोल शंकरपुर निवासी श्रीमती आशा पराते के हैं, जिनका परिवार अब अपने खुद के पक्के मकान में सुकून की…
राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा…
राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर. शंगीता ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सचिव ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के तहत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने भवन पूर्ण होने से तीन से चार माह पूर्व ही लाइब्रेरी एवं कैंटीन संचालन की तैयारी शुरू करने को कहा।…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले को देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला बताया जा रहा है। जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के प्रति लोगों में तेजी से जागरूकता और रुचि बढ़ी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग तथा जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की सक्रिय भूमिका से योजना को व्यापक…
राजनांदगांव। “नगरीय प्रशासन को बेहतर बनाना और शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतरीन क्रियान्वयन कराना अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य है। अधिकारी केवल दफ्तरों में न बैठें, बल्कि वार्डों में जाकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण और सर्वे करें। आपसी समन्वय, सहयोग और टीम वर्क से ही शहर का विकास और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है।” यह बात नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर शंगीता ने कही। वे शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी विशेष रूप से उपस्थित…
राजनांदगांव। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो और उप पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और अन्य…