
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
- जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
- कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
- बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: 20.59 लाख का 41 किलो गांजा और पिकअप जब्त
- उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की विशेष निगरानी, 1698 महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाली युवा खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव के निवास पर महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव पहुंचे। उन्होंने ज्ञानेश्वरी के माता-पिता दुर्गा यादव और दीपक यादव से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता पूरे राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर ज्ञानेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने…
राजनांदगांव। नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल, बलदेव बाग एवं योगशाला प्रशिक्षण संस्थान अनुपम नगर के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के आठ खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय शालेय योगासन खेल स्पर्धा के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 अगस्त को बालक वर्ग और 6 अगस्त को बालिका वर्ग में राजनांदगांव में आयोजित होगी। विद्यालय के चयनित खिलाड़ी ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक एवं रिदमिक योगासन स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ट्रेडिशनल सिंगल 14 वर्ष आयु बालक वर्ग पार्थ पारधी, बालिका वर्ग में खुशी सिन्हा,…
रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी. राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद…
राजनांदगांव। पिछले वर्षों की विजेता युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की अंडर-19 बालक बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री श्री अकादमी, सिलीगुड़ी को 49-18 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित युगांतर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। मर्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवरसाइड स्कूल को 44-6 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ज्ञान विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया और खिताबी…
राजनांदगांव। जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के तहत स्थानीय समुदायों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनकी बिजली खपत और ऊर्जा जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा से बिजली…
राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम ने रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल तथा जेएमजे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यातायात अधिकारी सहायक…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत आम नागरिकों को ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने टाउन हॉल में संकुल शैक्षिक समन्वयकों की विशेष बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य निकाय क्षेत्र में निवासरत शिक्षकों को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ना और उन्हें अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। शिक्षा विभाग के माध्यम से घर-घर तक पहुंचेगा संदेश बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश का…
राजनांदगांव। शहर के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने सोमवार सुबह मोहारा वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री आलोक श्रोती की मौजूदगी में एसएलआरएम सेंटर, पुन्नी मेला स्थल तथा जल संयंत्र गृह की व्यवस्थाओं का बारीक अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण और यूजर चार्ज वसूली पर जोर आयुक्त श्री मरकाम ने मोहारा स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर वहां कार्यरत स्वच्छता दीदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने घरों से कचरा संग्रहण और…
राजनांदगांव। जिले ने कुपोषण के खिलाफ अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और पोट्ठ लईका अभियान के संयुक्त प्रयासों से जिले के 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह कुपोषण मुक्त हो गए हैं। वहीं 1184 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब एक भी गंभीर कुपोषित या गंभीर कम वजन वाला बच्चा नहीं है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में बच्चों के सुपोषण के लिए मिशन मोड में चलाए गए अभियान का यह परिणाम माना जा रहा है। प्रशासन के अनुसार टीमवर्क, जनभागीदारी और लगातार निगरानी से यह सफलता मिली है।…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-14 बालक हॉकी टीम ने पहली ही बार सीबीएसई फार ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। ओपी जिन्दल स्कूल, रायगढ़ में 20 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में संस्कार सिटी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफरतय किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहली ही भागीदारी में टीम के उपविजेता बनने को विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कोच सौरभ…