
- उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान
- स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
- आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ
- मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
- राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं
- पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम, सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता
- सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक
- किस कानून के तहत अनिवार्य किए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर? : अनीस खान
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह…
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम के टाउन हाल में शनिवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि बिजली के भारी-भरकम बिलों से राहत मिल सके और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। 30 से 78 हजार रुपये तक की मिलेगी सब्सिडी बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि यह भारत सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा…
राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा साहू सदन परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक-सचिवों के शपथ ग्रहण समारोह, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान तथा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा…
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने केंद्रीय शिक्षा मँत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आँदोलनरत युवाओं की आधी लेकिन महत्वपूर्ण जीत बताया है. उन्होंने कहा कि युवाओं की पूरी जीत तब होगी जब शिक्षा व्यवस्था में “आमूल – चूल ” (जड़ से चोटी तक या पूर्ण और बुनियादी बदलाव होता है) परिवर्तन नज़र आने लगेगा. सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर ने कहा कि कलम देश की बड़ी शक्ति है, भाव जगाने वाली, दिल की नहीं दिमागों में भी आग लगाने वाली लेकिन शायद यह सरकार भूल गई थी. तभी…
राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जिला इकाई राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव केन्द्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के अंतर्गत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में संघ के कुल पांच खिलाड़ियों ने अपने स्कूल की ओर से भाग लिया तथा अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की…
राजनांदगांव। योगासन खेल के क्षेत्र में नगर की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में योग शाला के आठ प्रतिभावान खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने विद्यालय, योग प्रशिक्षण संस्थान और नगर का गौरव बढ़ाया है। गत 24 जुलाई को गायत्री विद्यापीठ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल इवेंट के 14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में पार्थ पारधी तथा बालिका वर्ग में खुशी सिन्हा का चयन हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग…
राजनांदगांव। अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ (एएनएएसएस) इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड परफॉर्मिंग आर्ट कॉन्टेस्ट में छत्तीसगढ़ की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कोरबा की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना विशिष्टा श्रीवास्तव ने कत्थक शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विशिष्टा ने 7 जून को अपनी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने अपनी शानदार भाव-भंगिमाओं, पदचाप और कत्थक की प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि पूरे…
राजनांदगांव। शहर में संचालित विकास कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने यातायात नगर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यातायात नगर के शेष भूखंडों का प्रीमियम निर्धारण करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा, पार्षद अमित कुशवाहा, अरुण…
राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साफ-सफाई और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ-साथ अब सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल व मलबा (डेब्रिस) जमा करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देश पर स्वास्थ्य अमले ने ‘मलबा मण्डप’ के तहत कार्रवाई करते हुए सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वाले दो लोगों से 5-5 सौ रुपये का जुर्माना वसूला। आवागमन बाधित होने और गंदगी फैलने पर एक्शन निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि कुछ…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के तहत गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 23 में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों से अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की अपील की। बैठक में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, वार्ड पार्षद राजा माखीजा और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मंशाराम मोटलानी मौजूद रहे। महापौर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना घरेलू बिजली बिल कम करने के साथ लोगों को अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का अवसर भी देती है। उन्होंने कहा कि…