
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
- हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
- नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
- सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
- राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
- ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
- खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
- ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
Author: chhattisgarhmail
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में पहली बार विश्व पशु चिकित्सा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा अम्बिकापुर के सभागार में अभूतपूर्व उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों, पैरा वेट एवं पशुपालकों को एक मंच पर लाकर “वन हेल्थ” की अवधारणा को साकार किया। मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पशु चिकित्सक केवल जानवरों का इलाज नहीं करते, बल्कि मानव स्वास्थ्य की प्रथम रक्षा पंक्ति…
राजनांदगांव। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों के लिए इस बार सफर की शुरुआत ही मुश्किलों भरी हो रही है। हज कमेटी द्वारा पूरा पैकेज शुल्क पहले ही जमा कराए जाने के बाद अब अचानक ‘एयरफेयर डिफरेंस’ (हवाई किराए में अंतर) के नाम पर प्रति हाजी 10,000 रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। अचानक आए इस आदेश से हाजियों में भारी नाराजगी है। मामला अब राजनीतिक रूप भी लेने लगा है, जिसमें सरकार और हज कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हज कमेटी ने इस अतिरिक्त वसूली के पीछे मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों और हवाई परिचालन…
राजनांदगांव। नगर पालिका निगम की विशेष सम्मेलन की बैठक आज नगर निगम सभागृह में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत और राजगीत के साथ हुआ, जिसके बाद तीन प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। बैठक में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति सर्वसम्मति से पारित की गई। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए निगम सीमाक्षेत्र में संपत्तिकर दरों में संशोधन और मोबाइल टॉवर तथा निजी कंपनियों के केबल से सम्बंधित प्रावधानों के अनुपालन को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। वहीं, तीसरे विषय में महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता अभियान के…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी, नियंत्रण अधिकारी और जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सीईओ ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को…
राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक चल रहे 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के तहत जिले में औषधि सुरक्षा को लेकर कड़ा निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के द्वितीय दिवस, शहर में संचालित 7 थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जबकि तीसरे दिवस शहर के 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा, औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड, अवमानक औषधियों का संग्रहण, नार्कोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड और पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति की स्थिति जाँची गई। फुटकर प्रतिष्ठानों से दो…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध ईट भट्टों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज एवं राजस्व विभाग ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में किसान नरसिंग वर्मा के भूखंड पर संचालित अवैध ईट भट्ठा पर छापा मारकर लगभग 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त की। कार्यवाही में तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव, खनिज विभाग के श्री भारत बंजारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध ईट भट्टों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त गस्त के दौरान दो हाईवा वाहन जप्त किए। पहले मामले में प्रदीप साहू के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 बीबी 7116 को ग्राम मनकी निवासी वाहन चालक पोषण लाल साहू द्वारा चूना पत्थर व गिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया और वाहन थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। दूसरे मामले में सौरभ सिंह ठाकुर के स्वामित्व वाला हाईवा सीजी 08 एएक्स 4456 को ग्राम जंतर निवासी वाहन चालक प्रीतराम…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज छुरिया तहसील के ग्राम शिकारीटोला में कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि ग्राम चमारराय निषाद द्वारा 8.10 वर्गमीटर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया था। कार्रवाई के तहत बुलडोजर से यह घर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालों को भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी गई। जिला प्रशासन ने…
राजनांदगांव। जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और एनआरएलएम द्वारा चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल अभियान से जिले में कुपोषण में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह अभियान जून 2025 से शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत प्रत्येक गुरूवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में पालक चौपाल आयोजित की जाती है, जिसमें पालकों को पौष्टिक आहार, तिरंगा भोजन, स्तनपान, एनीमिया और रोकथाम से संबंधित जानकारी दी जाती है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। अभियान शुरू होने पर जून 2025 में जिले के 0 से 5 वर्ष के 55797 बच्चों में 9751…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध मदिरा जप्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम कातलवाही नाला किनारे बाड़ी स्थित मकान में जांच की गई। जांच में 264 बोतल बॉम्बे व्हिस्की (750 एमएल), 250 पाव गोवा व्हिस्की (180 एमएल) कुल 243 लीटर, 200 खाली बोतल मध्यप्रदेश लेबल वाली, 500 पाव खाली बोतल छत्तीसगढ़ लेबल वाली, 220 टूटे ढक्कन मध्यप्रदेश का…