Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नवीन प्रावधानों के अनुरूप डीएमएफ के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिला खनिज न्यास समिति के माध्यम से जनप्रतिनिधि…

Read More

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं सहित जिले के नवाचार के क्रियान्वयन, प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए…

Read More

राजनांदगांव। शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वाला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना सिटी कोतवाली की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास एक युवक संदिग्ध…

Read More

राजनांदगांव। शहर में राहगीरों को डराने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना सिटी कोतवाली की टीम ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में शहर में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि होटल विल्सन मानव मंदिर के पीछे एक युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराने की…

Read More

राजनांदगांव। चिखली चौकी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक जगह पर शराब पीते मिले 5 लोग 26 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केशलाल नायक (29), नरेश ठाकुर (27), हेमंत गावरे (38), प्रकाश यादव उर्फ गोलू (28) और…

Read More

डोंगरगढ़। ग्राम रामाटोला में रविवार रात एक शादी समारोह में मामूली विवाद खूनी घटना में बदल गया। झगड़े के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रामाटोला गांव में आयोजित शादी समारोह में दो युवकों के बीच मामूली तकरार हुई। विवाद बढ़ते-बढ़ते झगड़े और फिर चाकूबाजी तक पहुँच गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग दहशत में थे। घायल युवक को तत्काल जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय शराब दुकानों में कार्यरत सुपरवाइजरों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। अजीत जोगी युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि जिले की विभिन्न मदिरा दुकानों में कई सुपरवाइजर फर्जी स्नातक डिग्री के सहारे अपने पद पर बने हुए हैं। सोमवार को मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संदेह के घेरे में एक साल की ‘तरक्की’ जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बिलाल सोलिन खान ने गंभीर आरोप लगाते…

Read More

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा रविवार को शहर के गांधी चौक और अनुपम नगर स्थित लेंसकार्ट स्टोर्स के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टोर के सामने एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराया और कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की। विरोध में गूंजे नारे, उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने ‘भारत में रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा’ और ‘हिंदुओं का सम्मान करना होगा’ जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि लेंसकार्ट द्वारा ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं, जिनसे हिंदू समाज…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्थाए अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन एवं कक्षों में बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नकल-मुक्त संपन्न कराने निर्देशित किया। साथ ही व्यापम द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता…

Read More

राजनांदगांव। संस्कारधानी के दिगंबर जैन समाज के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उपलब्धि का साक्षी बना। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीष और वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मार्गदर्शन मेंए शहर में निर्माणाधीन भव्य पाषाण मंदिर के लिए भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का नगर प्रवेश हुआ। मुनि श्री नीरज सागर एवं मुनि श्री निर्मद सागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस शोभायात्रा में पूरा जैन समाज भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर नजर आया। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि भगवान अरिष्ट नेमिनाथ की यह भव्य प्रतिमा मध्य…

Read More