
- सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम
- बारिश से पहले निगम की तैयारी तेज, नालों की सफाई से लेकर सड़क सुधार तक अभियान जारी
- बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त
- नगर निगम का फर्जी बाबू गिरफ्तार, अटल आवास दिलाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी करने वाला शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
- अवैध कबाड़ कारोबार पर बागनदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की सामग्री व ट्रक जब्त
- महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े कानूनों पर रेंज स्तरीय कार्यशाला, 85 महिला पुलिसकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
- पुलिसिंग सुधारने SP की अनूठी क्लास : ‘दक्ष ओरिएंटेशन’ में 300 पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद
- डोंगरगांव में एक्टिवा से शराब तस्करी कर रहा तुमड़ीबोड का कोचिया गिरफ्तार; डेढ़ पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्डों में पहुंचे। उन्होंने आम्बेडकर चौक, नया बस स्टैंड और गौरव स्थल का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। आम्बेडकर चौक में आयुक्त ने चौक-चौराहों की रोजाना सफाई और कचरा उठाने के निर्देश दिए। श्रमिक भवन के पीछे स्थित उद्यान की सफाई कराने को कहा। दुकानदारों और मंदिर परिसर के आसपास व्यापारियों को डस्टबिन का उपयोग करने और गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे होटल संचालकों को सड़क पर…
राजनांदगांव। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के नतीजों में राजनांदगांव की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा अस्बा फातिमा ने वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद अस्बा के घर पर जश्न का माहौल है। सफलता के पीछे मामा और मां का मार्गदर्शन अपनी सफलता से उत्साहित अस्बा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने टाइम मैनेजमेंट और शिक्षकों के नोट्स पर फोकस किया। अस्बा ने अपनी कामयाबी का श्रेय…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ने घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के चयन हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व निगम अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया तथा पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी संचालकों से नियमों के अनुसार पेट्रोल और डीजल की बिक्री करने और जमाखोरी से बचने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि रिटेल पंप से औद्योगिक काम के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाना चाहिए। इसके लिए सभी संचालकों को सेंसेटाईज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निरंतर हो रही है और किसी प्रकार की संकट की स्थिति नहीं है। बैठक में कलेक्टर ने आवश्यकतानुसार नियमों के तहत ईंधन देने, ईंधन की…
राजनांदगांव। राष्ट्र हित में ऊर्जा की बचत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन ने एक अनुकरणीय पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान पर अमल करते हुए कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अब सरकारी अमला ‘पूल’ (सामूहिक) परिवहन का उपयोग कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम बस के माध्यम से जनसमस्या निवारण शिविर के लिए रवाना हुई। अलग-अलग वाहनों के बजाय बस का सहारा छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की ‘गोल्डन गर्ल’ ज्ञानेश्वरी यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर (रजत) और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में हर्ष की लहर है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रचा इतिहास 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने कुल 194 किलोग्राम वजन उठाकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच राउंड में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम भार उठाकर प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी…
राजनांदगांव। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को लेकर नगर निगम का अभियान तेज हो गया है। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित निगम के स्वास्थ्य अमले ने बुधवार को गंज चौक क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बजाज प्लास्टिक, किराना दुकानों और फल ठेलों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित झिल्ली-पन्नी जब्त कर जुर्माना वसूला गया। 5 किलो झिल्ली जब्त, 2300 रुपये का दंड निगम की टीम ने गंज चौक स्थित बजाज प्लास्टिक में दबिश देकर जाँच की, जहाँ भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। डस्टबिन का उपयोग न करने और पॉलीथीन विक्रय…
राजनांदगांव। प्रदेश में जारी ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए वार्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल में वार्ड क्रमांक 16, 17, 18, 19 एवं 23 के लिए जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे वार्डवासियों ने अपनी मांग और शिकायतों से संबंधित कुल 126 आवेदन प्रस्तुत किए। मांग के 106 और शिकायत के 20 आवेदन प्राप्त शिविर में नगर निगम सहित शासन के विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल…
राजनांदगांव। शहर में हुई चार बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने राजस्थान के बांसवाड़ा के अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। चोरी की घटनाओं का विवरण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय दुकानों की छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपये का नगद और कीमती सामान चोरी किए जाने की शिकायतों पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 456/25, 478/25, 532/25 और 537/25 पंजीकृत किया गया। नंदलाल हार्डवेयर, महावीर चौक – 03-04 सितंबर 2025, ₹60,000…
राजनांदगांव। पुलिस की सटीक और तेज़ कार्रवाई के चलते शहर में हुई बड़ी चोरी का मामला सुलझ गया। थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के मुख्य आरोपी सागर घोड़के (29) और कुणाल जाधव (26) पुणे से जबलपुर के रास्ते राजनांदगांव लाए गए। तीसरे आरोपी विपुल विटकर (21) को पुणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त अर्टिगा कार (एम0एच0 12 व्ही.जेड. 7339) भी पुलिस ने जप्त की, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। चोरी का पूरा…