
- कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक संपन्न
- विकास कार्यों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका : संतोष पाण्डेय
- रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
- शहर में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया धारदार हथियार
- चिखली चौकी पुलिस की कार्रवाई : 10 लोगों पर केस, 5 शराब पीते पकड़े, 5 ने किया था विवाद
- मामूली विवाद में चाकूबाजी, शादी समारोह में युवक की मौत, एक घायल
- फर्जी डिग्री के सहारे शराब दुकानों में जमे हैं सुपरवाइजर : बिलाल सोलिन खान
- हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले की सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आज चावल उत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक खाद्यान्न सुगमता से पहुंचाना था। चावल उत्सव के दौरान स्थानीय निगरानी समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में राशन दुकानों से पात्रतानुसार खाद्यान्न वितरण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को यह उत्सव अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाता है। इस पहल से वितरण प्रणाली में सुधार हुआ है और ग्रामीणों को निश्चित तिथि पर राशन मिलने…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और आगामी शुक्रवार एवं शनिवार को संपर्क अभियान चलाकर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुके आवासों पर सीसी लगाने का भी आदेश दिया। मिशन जल रक्षा के तहत वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण सुनिश्चित करने के लिए जिले में निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं की डिसिल्टिंग, सफाई और मरम्मत कार्य प्राथमिकता से…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित टीबी मुक्त पंचायत अभियान में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रमाण-पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत साल्हे, मेटेपार और अरजकुण्ड, डोंगरगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत खम्हेरा, आरगांव और कोटरा, डोंगरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत पलांदूर, चौथना और ठाकुरटोला, तथा राजनांदगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत अंजोरा, खैरा और मोंहदी के सरपंचों को सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में वर्ष 2023 से टीबी मुक्त पंचायत…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने और कार्यालयीन पत्राचार में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित साधना सप्ताह में हर विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्त करने और अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्धारित लर्निंग कोर्स समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराने और मिलावटी या एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई…
राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनक जोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। कनक जोगी ने अपनी टीम के लिए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम पदक जीतने में सफल रही। इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है। कनक जोगी की इस सफलता पर दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव, राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के…
राजनांदगांव। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर के सहयोग से जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा संचालित लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के अंतर्गत जिले के 10 से अधिक ग्रामों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार सबके लिए स्वास्थ्य विषय के तहत मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जिला स्रोत समन्वयक…
राजनांदगांव। महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान ने आजाद चौक मोतीपुर स्थित हनुमान मंदिर और ढाबा रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता और समाजसेवी शिव वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मटकों पर राम नाम अंकित किया। राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। भीषण गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने मटके के पानी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक रूप से…
राजनांदगांव। गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन जी महराज इन दिनों एक कठिन साधना कर रहे हैं। बैसाख (अप्रैल) की तपती दोपहरी में खुले में वह पँचधुना साधना करने आसन लगा रहे हैं। गुरूजी बताते हैं कि यह साधना वह जनकल्याण की भावना को लेकर कर रहे हैं। कुल 41 दिनों की यह साधना डोंगरगाँव मार्ग पर स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम नामक मंदिर आश्रम में की जा रही है। बाबाजी कल्याण आश्रम राजनांदगांव में यह साधना 2 अप्रैल से की जा रही है, यह धार्मिक कार्य 12 मई तक अनवरत चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 11 बजे वह साधना में बैठते हैं। इसका समापन…
सुकमा। पीएमश्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा-1 में सत्र 2026-27 के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस मुकुंद ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत कोंटा, सुकमा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के कोयर समूह द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसमें ट्विंकल, वैजयंती, नंदिनी, किंजल, स्वर्णलता, स्नेहा, देवी एवं अन्य छात्राओं ने सहभागिता की, जबकि आयुष, बिक्र, कृष,…
राजनांदगांव। जिला स्वर्णकार संघ की एक आवश्यक बैठक 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें भानु सोनी द्वारा सामांनातर राजनांदगांव जिला सोनार समाज का संगठन बनाये जाने की कड़ी निंदा की गयी। उनका यह कृत्य समाज की एकता खंडित करने वाला है। जिले के सोनार समाज के हितों पर कुठाराघात है। उनके द्वारा सोनार समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धी व अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। इससे जिले के सभी सोनार बंधुओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अंत में जिले के सभी सोनार बंधुओं से अपील की है कि भानु सोनी की बात…