
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
- बाल मित्र कार्यक्रम से आंगनबाड़ी बच्चों को कराया गया स्कूल वातावरण का परिचय
- शासकीय अवकाश के दिनों में खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय
- ई-चालान जमा करने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल से लागू
- बिना लाइसेंस फर्म से 606 बोरी पानी जब्त
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राजनांदगांव के मोहारा बाईपास में शराब की दुकान के विरोध को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा लगातार आरोपों के बाद, बीजेपी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं बचें हैं और यह अब मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है। एक बयान जारी करते हुए कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार के शासन में राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक, बस स्टैंड और महावीर चौक तक शराब बिकती थी, वह अब शराब दुकानों के खिलाफ…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने एक गंभीर महिला अपराध मामले में आरोपी करण निषाद (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा: पीड़िता ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी करण निषाद, जो मुढीपार थाना सोमनी का निवासी है, दिसंबर 2024 से नवम्बर 2025 तक उसे शादी का वादा कर विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बहाने ले गया और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 29 पौवा देशी प्लेन शराब, 5.22 लीटर कीमती 2320 रुपये तथा 430 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही की जानकारी: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना सोमनी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने, पीने और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा…
राजनांदगांव। ग्राम खुबटोला के प्राथमिक शाला के पास चल रहे जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य से महत्वपूर्ण सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जयलाल नंदेश्वर (46 वर्ष), ग्राम खुबटोला का निवासी है, जिसे पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चोरी का खुलासा: मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम खुबटोला में M.N. कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण सामग्री, जिसमें बांस-बल्लियाँ, सरिया, रापा, ढमेला, सब्बल, तसला, और अन्य सामग्री रखी हुई थी, में से लगभग 40,000 रुपये मूल्य…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी समीर सहारे (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे 9 जनवरी 2026 को पकड़ लिया गया। घटना 2 जनवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे की है। समीर सहारे ने 5 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कृत्य किया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 115(2) बीएनएस और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के मोहारा चौकी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 पौवा देशी शोले प्लेन शराब और अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी जप्त की है। इस कार्रवाई में आरोपीगण के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई मोहारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी अवैध…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालक की हत्या कर शव को दफनाने की साजिश को पुलिस ने बेनकाब किया है। बालक की मृत्यु ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से हुई थी, लेकिन आरोपी ट्रैक्टर चालक ने घटना को छुपाने के लिए शव को अपने घर की बाड़ी में दफनाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को उत्खनन कर बरामद किया है। घटना का पूरा विवरण 7 जनवरी 2026 को बीजेपार निवासी भुवन लाल अरकरा ने पुलिस चौकी जोब में रिपोर्ट दर्ज कराई थी…
राजनांदगांव। चिचोला पुलिस और सायबर सेल की टीम ने अवैध रूप से डुप्लीकेट डी.ई.एफ. (यूरिया) की ब्रिकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये की नकली यूरिया बरामद की गई, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। मुख्य आरोपी फरार, एक आरोपी गिरफ्तार इस कार्रवाई के तहत आरोपी ईशु यादव (19 वर्ष), निवासी महोबा आलमपुरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से कुल 2940 लीटर नकली डी.ई.एफ. यूरिया बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹1,92,085 बताई गई है। आरोपी के पास से महिन्द्रा ऑयल, टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट इण्डियन लिमिटेड…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाईल, लैपटॉप, नगदी सहित कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की और दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, इस शराब की कुल कीमत ₹2400/- है। आरोपी महावीर उर्फ पिंटू सोनकर को मोहारा बायपास ओवरब्रिज के पास शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब, सट्टा और गांजा के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे…