Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने के उद्देश्य से शासन ने संवेदनशीलता दिखाई है। बुधवार को ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिन्होंने बीते दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अपनों को खो दिया था। डॉ. सिंह ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक सौंपे। सोमनी के प्रभावित परिवारों को मिली राहत विगत दिनों ग्राम सोमनी में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की दुखद घटना में दो नागरिकों की…

Read More

राजनांदगांव। जिले के किसानों ने इस वर्ष खरीफ फसलों के लिए समितियों के माध्यम से 2843 मीट्रिक टन खाद का सफलतापूर्वक उठाव किया है। उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि धान, दलहन और तिलहन फसलों में परंपरागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद, नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026-27 में 68690 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य रखा गया है। जिले में सहकारी और निजी क्षेत्रों को मिलाकर 40670 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जिसमें 16190 मीट्रिक टन यूरिया, 4195 मीट्रिक टन डीएपी, 10242 मीट्रिक टन एनपीके, 3447 मीट्रिक टन एमओपी…

Read More

राजनांदगांव। शासन की संवेदनशीलता और ‘सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर अब जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रहे हैं। एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला दृश्य ग्राम पंचायत मुड़पार के शिविर में देखने को मिला, जहाँ राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला निवासी दिव्यांग युवक मनीष साहू की बरसों पुरानी राह आसान हो गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मनीष को अपने हाथों से मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की, जिसे पाकर माँ-बेटे के चेहरे खुशी से खिल उठे। संघर्षपूर्ण थी डगर, माँ का था सहारा दोनों पैरों से दिव्यांग मनीष साहू के लिए घर…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मार्च 2026 तिमाही के लिए 188वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएससीसी) एवं जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत जनमानस को लाभान्वित करने के लिए बैंकों को अधिक से अधिक ऋण देने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदकों के ऋण यथाशीघ्र स्वीकृत किए जाएँ। उन्होंने बैंकवार पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की और सेंट्रल बैंक ऑफ…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज सुशासन तिहार 2026 के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये के 115 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और ग्राम मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 1 मई से 10 मई तक चल रहे सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंच कर ग्रामीणों का हालचाल ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

राजनांदगांव। शहर से लगे ग्राम सोमनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल अफसर सहित अन्य डाक्टरों व स्टाफ की मनमानी थमी नहीं है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनआर नवरत्न ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें डाक्टरों और स्टाफ की मनमानी खुलकर सामने आयी। कई डाक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बगैर सूचना दिए अस्पताल से नदारत मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएचओ ने खंड चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित डाक्टर व अन्य कर्मचारियों के एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस…

Read More

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मातृशक्ति आयाम द्वारा आयोजित चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय अभ्यास वर्ग का राजनांदगांव में सफलतापूर्वक समापन हुआ। नीरज वाजपेई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 7 मई से 10 मई तक चले इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं मातृशक्ति कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्य पद्धति, सांस्कृतिक जागरण, राष्ट्र भाव और सेवा गतिविधियों में महिलाओं की सक्रियता को बढ़ाना रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि बंछोर के नेतृत्व में आयोजित इस वर्ग में विहिप के केंद्रीय और क्षेत्रीय स्तर के दिग्गज पदाधिकारियों का मार्गदर्शन…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाने के लिए शहर में सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 46, तेली पारा स्थित अम्बेडकर भवन में विशेष शिविर लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुँची महिलाओं ने अपना ई-केवाईसी अपडेट कराया, ताकि योजना की राशि बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खातों में आती रहे। स्पॉट सेटलमेंट : मौके पर ही समस्याओं का हुआ निराकरण शिविर की खास बात यह रही कि यहां केवल दस्तावेज जमा नहीं किए गए, बल्कि महिलाओं की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ का किसान आज खेत में कम और सरकारी पोर्टल, पंजीयन और टोकन की पेचीदगियों में ज्यादा उलझा दिया गया है, जिस किसान के हाथ में खाद की बोरी होनी चाहिए, उसके हाथ में आज आवेदन, पंजीयन और टोकन की पर्ची थमा दी गई है। भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार आखिर किसानों को किस दिशा में ले जाना चाहती है? खाद लेने के लिए नया पंजीयन और टोकन सिस्टम लागू कर सरकार ने किसानों के सामने कृत्रिम संकट खड़ा कर दिया है। गांव-गांव में किसान सुबह से लाइन में खड़े…

Read More

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को चौकी मोहारा पुलिस और जिला पुलिस की ‘स्पेशल टीम’ ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम ढारा में दबिश दी और अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के शराब कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढारा के मोहारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक…

Read More