
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग क्षेत्र की एक गुम महिला को मात्र चार दिनों में खोज लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत यह सफल कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में टीम ने गुम इंसान क्र. 92/25 की प्रकरण में 35 वर्षीय गीता बाई साहू, निवासी गणपति रिसॉर्ट तुमड़ीबोड़, को दस्तयाब किया। बरामदगी के बाद महिला को सुरक्षित रूप…
राजनांदगांव। शहर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगिरी कालोनी के एक फ्लैट से अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा है। मौके से महाराष्ट्र से लाई गई सैकड़ों अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की गईं, जिन्हें बिना लाइसेंस अवैध रूप से रखा गया था। सूत्रों के अनुसार यह शराब सीमावर्ती इलाकों से तस्करी कर शहर में बेची जानी थी। छापेमारी के दौरान फ्लैट मालिक जितेंद्र साहू, निवासी आलीखूंटा तुमड़ीबोड़, को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने बताया कि शहर में अवैध शराब की आपूर्ति और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी…
राजनांदगांव। अमानत में खयानत के गंभीर मामले में थाना लालबाग पुलिस ने कंटेनर ट्रक चालक और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसारए प्रार्थी ने दिनांक 13.11.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ड्राइवर कमलेश शुक्ला (45), उड़िसा से नागपुर तक 7.350 टन वजन वाले कार्टून बाक्स पहुंचाने के लिए ट्रक क्रमांक एमएच 20-ईजी 4295 में सामान लोड कर रहा था। लेकिन आरोपी ने सामान कबाड़ी को बेचकर ट्रक को राजनांदगांव के जेएम पेट्रोल पंप पर खड़ा छोड़ फरार हो गया। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रार्थी और उसके साथियों पर हमला कर मोटर साइकिल पल्सर को भी क्षतिग्रस्त किया। पुलिस के अनुसारए घटना 15 नवंबर, 2025 की रात लगभग 09.30 बजे हुई। प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ शिवम मार्ट के सामने खड़ा था। तभी शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह, देव ठाकुर और भविष्य ब्रम्हे ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का तथा चाकू जैसी धारदार वस्तु से हमला किया। गिरफ्तार आरोपियों में…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बल्देवबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर से चोरी की गई 43 इंच की ह्युंडई एलईडी टीवी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना 11-12 नवंबर, 2025 की दरम्यान हुई थी। प्रार्थी राकेश कुमार यादव ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी की गई टीवी की कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम की टीम ने मामले की गंभीरता से…
राजनांदगांव। जिले के तुमडीबोड क्षेत्र में चोरी की वारदात को पुलिस ने अंजाम देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र साहू पिता धनेश साहू, निवासी-मचानपार, चौकी-तुमड़ीबोड़ और कबाड़ी संचालक सोएब मेमन पिता इमरान मेमन, निवासी-गंज चौक, उदयाचल अस्पताल के सामने मकान नंबर 28/28 को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात की रिपोर्ट कमलेश्वर दास वैष्णव ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर, 2025 को उनके खेत और घर से बोरिंग मशीन के हिस्से, कृषि उपकरण, स्पेयर मशीन, लोहे के पाइप, ताबे का वायर व अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी…
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, खासकर डिजिटल अरेस्ट के मामलों को रोकने के लिए जिले के सभी बैंकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध लेन-देन रोकने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी दबाव या धमकी में किए जा रहे लेन-देन को तुरंत रोका जाए और आवश्यक होने पर नजदीकी पुलिस को सूचित किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अक्सर डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग अपराधियों के निर्देश पर अज्ञात…
राजनांदगांव। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करते हुए धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मार्कफेड के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों के ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी ऑपरेटरों को बताया गया कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली लागू रहेगी। किसान स्वयं या उनके द्वारा पंजीकृत नामिनी के…
डोंगरगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के पहले ही दिन डोंगरगढ़ ब्लॉक में खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोसायटी प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। ब्लॉक के 40 से अधिक केंद्रों में से मात्र 12 केंद्रों में खरीदी हो सकी, वह भी बेहद अव्यवस्थित और सीमित संसाधनों के बीच। प्रशासन ने किसी तरह खरीदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत सचिव, पटवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कृषि तथा जनपद पंचायत कर्मचारियों को तैनात किया, पर यह व्यवस्था न तो पर्याप्त साबित हुई और न ही प्रभावी। प्रारंभिक दो…
राजनांदगांव। खैरागढ़ रोड़ के समीप ग्राम पदुमतरा में इस वर्ष का शुभारंभ धार्मिक उमंग के साथ होने जा रहा है। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पांडे द्वारा 2 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा 1 जनवरी को होने वाले मां बग्लामुखी यज्ञ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए पुलिस और सिविल प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। अमलीपदर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे लंबे…