
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
- संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
- कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
- कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजनांदगांव पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह गश्त अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस अभियान के तहत चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसमें कुल 70 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। इन टीमों ने थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग और पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन कांबिंग गश्त की। इस दौरान गली-मोहल्लोंए सार्वजनिक स्थानों और सुनसान क्षेत्रों…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में 6 हैण्डपम्पों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था होती थी। ग्रीष्म ऋतु में इनमें से अधिकांश हैण्डपम्पों का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन ने ग्राम भालूकोन्हा में ऐतिहासिक बदलाव ला दिया है। जिस पेयजल के लिए ग्रामीणों को रोज संघर्ष करना पड़ता था, वह अब नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम में पेयजल की बहुत समस्या थी। ग्रीष्म ऋतु में हैण्डपंप सूख जाते थे और अशुद्ध…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, साऊंड सिस्टम, मंच संचालन, साज-सज्जा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि…
राजनांदगांव। राजनांदगांव में वर्षों से दूसरे पंथ की ओर प्रेरित हो रहे यादव परिवार में एक सदस्य के आकस्मिक निधन के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर समाज और स्थानीय निवासियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई। मतांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किस परंपरा के अनुसार किया जाए, इसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हस्तक्षेप किया। बजरंग दल के विभाग संयोजक सुनील सेन ने कहा कि भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से सनातन पथ से भटकाया जाता है और बाद में…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति प्रभारी महामंत्री मालकीत सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें सुकुलदैहान मंडल में शिवकुमार देवांगन की नियुक्त किया गया है, इनकी नियुक्त पर पुरे क्षेत्रीय में हर्ष है। शिव देवांगन के नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता गिरीश देवांगन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन यादव, शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व अध्यक्ष भागवत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, पूर्व जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, सतीश साहू, प्रेमलाल…
राजनांदगांव। जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव और बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के सहयोग से सुरक्षा चक्र के तहत 19 से 25 जनवरी 2026 तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में नि:शुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर चल रहा है। शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक है। तीसरे दिन शिविर में 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इसके अलावा, 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट और 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर…
राजनांदगांव। डाक जीवन बीमा की पालिसी धारक ईश्वर लाल पड़ोती की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती को 11 लाख 52 हजार 329 रुपए का बीमा भुगतान किया गया। राशि का चेक सीधे उनके घर ग्राम शिकारी महका पहुंचकर राजनांदगांव संभाग के डाक अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान डाक अधीक्षक ने ग्रामीणों को डाक जीवन बीमा, अन्य डाकघर योजनाओं और शासकीय सेवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जानकारी के अनुसार, ईश्वर लाल पड़ोती पाटनवाड़वी में शिक्षक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने…
राजनांदगांव। मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजपूत समाज ने उनके शौर्य का बखान करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनाई। महाराणा प्रताप चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, इसके बाद राजपूत समाज के लोगों ने एकजुट होकर उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा, राष्ट्रीय करणी सेना और छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा रहटादाह 1282 के संयुक्त तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई, यह प्रथम अवसर है, जब राजपूत समाज के अलग-अलग संगठनों ने एक…
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 18.180 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की। पुलिस ने तस्करी के लिए उपयोग किए गए 3 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया। जप्त शराब की कीमत लगभग ₹9,060 और वाहनों की कीमत ₹1,60,000 आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: मोनू निर्मलकर (38) – कुम्हारपारा, डोंगरगढ़ मनीष साहू (26) – ग्राम…
बोरतलाव। थाना बोरतलाव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। यह शराब 20 नग प्लास्टिक पॉलीथिन में रखी हुई थी, जिनमें कुल 5 लीटर और एक पीले रंग के जरिकेन में 5 लीटर शराब थी। पुलिस ने आरोपी से जप्त शराब की कीमत लगभग 2,000 रुपये बताई है। आरोपी रामविलास सेवता (38) पिता श्रवण सेवता, निवासी सोरीटोला अंडी, थाना बोरतलाव को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामविलास अपने घर के पास हाथ भट्टी से कच्ची…