
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पारीखुर्द के किसान भेषकुमार साहू ने पीएम आशा योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी से प्रेरित होकर 15 एकड़ खेत में सरसों फसल की बुआई की है। किसान भेषकुमार साहू ने बताया कि पीछे वर्ष उन्होंने धान की खेती की थी। पीएम आशा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन किया जाएगा। किसान भेषकुमार साहू ने बताया कि जानकारी के अभाव में लगातार धान के बाद धान फसल ले रहे थे, जिससे ना केवल ज्यादा पानी का दोहन होता था…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने अभिभावकों से नन्हे बच्चों को बूथ में ले जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए की गई तैयारी की समीक्षा की। जिले के 0 से 5 वर्ष के लक्षित 119505 बच्चों पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 478 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 956 टीम द्वारा कार्य किया जाएगा। 98 सुपरवाईजर द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी।…
राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में अब डिजिटल लेनदेन लोकप्रिय हो रहा है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य टैक्स जमा कराने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। ग्राम पंचायत मुगलानी के ग्रामवासी क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से अपना अनिवार्य टैक्स जमा कर रहे है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा से ग्रामवासियों में उत्साह है। डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया से टैक्स वसूली सरल हुआ है। जिससे टैक्स कलेक्शन में इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों तक ऑनलाईन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ जनसामान्य ले रहे है। ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए विभिन्न…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिलें के स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सभी आयुष मेडिकल ऑफिसर एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 15, 16 एवं 17 दिसम्बर 2025 को शासकीय महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र गौरव पथ राजनांदगांव में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में विकासखण्ड डोंगरगढ़ व छुरिया के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में आयुष मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके), शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया उपस्थित…
राजनांदगांव। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए नगर स्तर पर ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के कलस्टर में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुंचाने…
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगान की कहानी उन ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए मिसाल है, जहां शासन की जल जीवन मिशन योजना से जीवन स्तर ने केवल उन्नयन हुआ है, बल्कि वहां के ग्रामीणों को नयी उम्मीद भी दी है। जिला मुख्यालय राजनांदगांव से 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम तेलगान में 348 परिवार निवास करते है। ग्राम तेलगान के ग्रामीणों की आजीविका का साधन मुख्यतः कृषि और मजदूरी पर ही निर्भर है। पहले गांव में पानी की काफी समस्या थी और पेयजल का एकमात्र स्रोत हैंडपंप था। गांव के सरपंच महेश यादव ने बताया कि…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलपूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में त्रुटिसुधार, फसल क्षतिपूर्ति, फसल बीमा, अवैध अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने तथा शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने सहित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पेंशन, अवैध अतिक्रमण,…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के…
खैरागढ़। खैरागढ़ वनमंडल में अवैध तेंदुआ शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए के सभी गायब अंग और शिकार में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को अपराह्न करीब 3.30 बजे, बीट फॉरेस्ट ऑफिसर दैहान सुनील पटले को एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा तेंदुए की मृतावस्था की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पटले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वन परिक्षेत्र अधिकारी खैरागढ़ को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ दीपेश…