
- राजस्व वसूली में कड़ाई: चिखली स्कूल के पास 7 दुकाने सील, 6 पर नोटिस
- महापौर ने जय स्तम्भ गोलबाजार का निरीक्षण किया, स्वच्छता अपनाने की अपील
- 6.120 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहन पुलिस के सुपुर्द
- विश्व क्षय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, टीबी मुक्त अभियान को हरी झंडी
- विनोबा कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएँ, दिए त्वरित निपटान के निर्देश
- डोंगरगढ़ पुलिस ने पांच असामाजिक तत्वों पर की सख्त कार्रवाई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शुक्रवार को स्थानीय मोतीपुर वार्ड नं. 03 स्थित सुभाष चौक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जनता की मांग पर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने सुभाष क्लब के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का आश्वासन देते हुए कहा कि क्लब के लिए एक दो मंजिला नया भवन बनाया जाएगा, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसे मंगल भवन की तरह तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक राशि की उपलब्धता की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पचक्र…
राजनांदगांव। किशोरावस्था के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अभिभावकों की सकारात्मक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में संवाद संस्कार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सकारात्मक पेरेंटिंग एवं सशक्त युवा विषय पर अपने विचार साझा किए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से अभिभावकों की समझ को विकसित किया जाएगा, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में किशोरों के व्यक्तित्व विकास में देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा…
राजनांदगांव नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में एक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरण किया और रूपे क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ भी किया। इस कार्यक्रम का नगर निगम सभागृह में महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से निगम अध्यक्ष श्री टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, पार्षद श्री कमलेश बंधे, श्री सतीश…
राजनांदगांव। नगर निगम के मवेशी धर-पकड़ अभियान के तहत आज फिर 7 मवेशियों को पकड़ा गया। यह अभियान शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और मवेशियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है। आज की कार्रवाई में नगर निगम की टीम ने कमला कॉलेज रोड, आर.के. नगर, महावीर चौक, नया बस स्टैंड और लालबाग क्षेत्र से 7 घुमंतू मवेशियों को पकड़ा। इन मवेशियों को रेवाड़ीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहां उन्हें मंड़ी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया…
राजनांदगांव। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष द्वार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री डी.सी. जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सुनील साहू, श्रीमती वर्षा सिन्हा (वार्ड पार्षद), सावन वर्मा, शैकी बग्गा, राजा माखीजा, श्री संदीप बघेल (कनिष्ठ सभापति), श्री शिव वर्मा (वरिष्ठ पार्षद), श्री मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव, सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, शेखर यादव,…
डोंगरगढ़। चौकी चिचोला पुलिस ने गुमशुदा महिला उषा बाई साहू को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सही सलामत बरामद किया है। महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागी अधिकारी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के दिशा-निर्देश में की गई। प्रार्थी शिव कुमार साहू ने 22 जुलाई 2025 को चौकी चिचोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी उषा बाई साहू 18 जुलाई को बिना बताये घर से कहीं चली गई। पुलिस ने तुरंत गुमशुदा की तलाश शुरू…
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। 23 जनवरी 2026 को चौकी चिखली में आम जनता की शिकायतों के आधार पर टीम गठित कर पेट्रोलिंग की गई। अभियान के दौरान शराब भट्ठी के सामने गाली-गलौच और वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले बदमाशों को चिन्हित किया गया। गिरफ्तार किए…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 22 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा माह के 22वें दिन यातायात पुलिस द्वारा शहर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात कार्यालय राजनांदगांव में सड़क सुरक्षा प्रबंधन विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के 190 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रंगों के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता…
राजनांदगांव। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजनांदगांव पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह गश्त अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस अभियान के तहत चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसमें कुल 70 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। इन टीमों ने थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग और पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन कांबिंग गश्त की। इस दौरान गली-मोहल्लोंए सार्वजनिक स्थानों और सुनसान क्षेत्रों…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में 6 हैण्डपम्पों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था होती थी। ग्रीष्म ऋतु में इनमें से अधिकांश हैण्डपम्पों का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन ने ग्राम भालूकोन्हा में ऐतिहासिक बदलाव ला दिया है। जिस पेयजल के लिए ग्रामीणों को रोज संघर्ष करना पड़ता था, वह अब नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम में पेयजल की बहुत समस्या थी। ग्रीष्म ऋतु में हैण्डपंप सूख जाते थे और अशुद्ध…