Author: chhattisgarhmail

छुईखदान। छुईखदान नगर में सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों पर बाहरी व्यापारियों द्वारा कब्जा जमाने का सिलसिला जारी है। स्थिति अब इतनी गंभीर हो गई है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित सरकारी भूमि पर भी अवैध निर्माण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ बाहरी व्यापारी महीनों से नगर के विभिन्न हिस्सों में खासकर कपड़ा, जूता-चप्पल और फल बेचने वाले अस्थायी ठेले लगाकर व्यापार कर रहे हैं। धीरे-धीरे उन्होंने स्थायी झोपड़ीनुमा ढांचे बनाकर कब्जा कर लिया है। बिजली कार्यालय के सामने एक व्यक्ति ने बांस-बल्लियों से झोपड़ी बना ली है, जो साफ साफ सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण का…

Read More

डोंगरगढ़। संत शिरोमणि सुदर्शन महाराज की जयंती के अवसर पर सुदर्शन वाल्मीकि समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। समाज की महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछोली में मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी ने कहा कि सफाईकर्मी समाज के असली योद्धा हैं। उन्होंने समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10…

Read More

मानपुर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के विकासखंड मानपुर में हुई दो अलग.अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा नेशनल हाईवे 930 पर मानपुर से इरागांव मार्ग में हुआ, जहां सड़कों पर बने गड्ढों के कारण मानपुर के एक व्यापारी की कार और बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना मानपुर-काका रोड के बीच मल्हार मोड़ के…

Read More

मोहला। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवटटोला ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में नया आयाम स्थापित किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलिटी सर्टिफिकेशन विद कंडीशनलिटी प्राप्त किया है। यह उपलब्धि केंद्र की समर्पित स्वास्थ्य टीम, सामुदायिक सहभागिता और जिला प्रशासन के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। 11 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ता द्वारा किए गए बाह्य मूल्यांकन में केंद्र ने 79.35 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जो गुणवत्ता मापदंडों पर इसके श्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है। मूल्यांकन में सेवाओं की पहुंच, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी संतुष्टि जैसे…

Read More

अंबागढ़ चौकी। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मेरेगांव, अंबागढ़ चौकी में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष अविनाश…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की सौंवी वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। अखंड भारत में 7 नवंबर 1925 को हॉकी संघ के गठन की याद में राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भी विशेष आयोजन हुआ। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले इस शहर में बालक और बालिका वर्ग के प्रदर्शनी मैच खेले गए। पूरे देश के 600 जिलों में एक साथ एक हजार से ज्यादा हॉकी मैच आयोजित हुए। बालक वर्ग में खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सचिन बघेल (अध्यक्ष जिला सहकारी…

Read More

राजनांदगांव। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में देशभक्ति का माहौल छा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन और दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण के साथ पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 10 से 11 बजे तक किया गया। प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन के बाद जब वंदे मातरम् के स्वर गूंजे, तो कॉलेज परिसर में मौजूद शिक्षकगण और प्रशिक्षणार्थी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठे। कॉलेज की प्राचार्य के नेतृत्व में सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में…

Read More

राजनांदगांव। धनगांव में बन रहे रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के काम में लगातार हो रही लापरवाही के खिलाफ आज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध जताया। धनगांव, इन्द्रामरा, बरंगा और बहमनी के लोगों ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में चक्का जाम कर अपने मुद्दे को हाईलाइट किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही, जबकि रेलवे के अधिकारी और तहसीलदार भी उपस्थित रहे। धनगांव के सरपंच जागेश्वर देवांगन ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के ठेकेदार न तो सर्विस रोड बना रहे हैं, न धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे हैं और न…

Read More

मोहला। जिला प्रशासन मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी की पहल हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम को राज्योत्सव 2025 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में एबिस ग्रुप से डॉ. पोलमी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से डॉ. अपर्णा देशपांडे और डॉ. महेंद्र प्रजापति, एम्स रायपुर से श्री जॉन वरुण और श्री विष्णु पाण्डे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले जिला पोषण समन्वयक श्री रूपेश चक्रधारी, ब्लॉक पोषण समन्वयक श्री सतीश…

Read More

मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रजत जयंती वर्ष में जिला स्तरीय राज्योत्सव के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और सभी को “बेस्ट ऑफ लक” कहकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टॉस कराया, जिसमें जिला प्रशासन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस इलेवन ने 37 रन बनाए।…

Read More