
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 9 प्रकरणों में 57 लाख 28 हजार 800 रूपए मूल्य के 1848 क्विंटल (4620 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 30 प्रकरणों में 1…
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और अपने जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम जंगलपुर के किसान सेवक दास साहू धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। किसान सेवक दास ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने 50 क्विंटल…
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीकृत निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर राज्य नोडल एजेंसी को जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। प्राप्त निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की गठित जांच टीम द्वारा जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्याप्त कमियों के आधार पर अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसके पश्चात अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को पत्र प्रेषित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागातराई में फुटकर विके्रता भूपेश कुमार वर्मा के दुकान एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीफ वर्ष का 50 बोरा धान दुकान एवं 60 बोरा धान गोदाम में पाया गया। कुल 110 बोरा धान को जप्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी निरीक्षण, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।
डोंगरगढ़। ग्राम नवागांव कोलिहापुरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में हर साल की तरह इस बार भी बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों में उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेले में बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, जनपद प्रतिनिधि व सरपंच मदनलाल देवांगन, उपसरपंच ताराचंद सिन्हा, हेमनाथ वर्मा, संतोष निषाद सहित विद्यालय के शिक्षक कनक साहू, मंजरी गजभीये, हेमंत सिन्हा तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…
राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में 18 नवंबर 2025 को आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की। महिला वर्ग में कुल 6 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कमला कॉलेज की छात्राएं शुरू से ही श्रेष्ठता साबित करती रहीं। कॉलेज की ओर से कु. सफा फरहीन, कु. अंशिका अग्रवाल, कु. प्रीति तारम एवं कु. पूनम ने भाग लिया। पहले मैच में टीम ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय को 2-0 से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में शासकीय नेहरू महाविद्यालय, डोंगरगढ़ को 2-1 से हराते हुए…
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा शहर में अव्यवस्थित घूमते मवेशियों से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए चलाया जा रहा मवेशी धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है। निगम की विशेष टीम प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर शिकायतों के आधार पर घुमंतु और बैठे मवेशियों को पकड़ रही है। अभियान के तहत मंगलवार को महावीर चौक, नंदई कुआँ चौक, महेश नगर स्थित समदा हॉस्पिटल के सामने, लखोली चौक सहित अन्य क्षेत्रों से कुल 8 घुमंतु मवेशियों को पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया। यहां मवेशियों को गंज मंडी से उपलब्ध फल-सब्जियों के माध्यम से पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नगर निगम…
राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने निगम प्रशासन लगातार विकास कार्यों को गति दे रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 20 पेण्ड्री में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का आज विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। शासन से स्वीकृत अधोसंरचना एवं अधोसंरचना उपकर निधि अंतर्गत वार्ड में कुल 20.11 लाख रुपये की लागत से पीटीएस में सीमेंट कंक्रीट सड़क, 10 लाख रुपये से कवरपारा में सामुदायिक भवन, 3-3 लाख रुपये से गौठान के पास एवं चंद्रा कॉलोनी सामुदायिक भवन के समीप शेड निर्माण, 7.80 लाख रुपये से शीतला मंदिर तालाब…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री के रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज 25 लाख 42 हजार रूपए के 820 क्विंटल (2050 कट्टा) धान जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केन्द्र खुर्सीपार में ग्राम सेम्हरा के कोचिया व बिचौलिया स्वयं के उपज का फसल कटाई किये बिना, ग्रीष्मकालीन धान को खरीफ फसल के साथ मिलाकर खपाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ द्वारा जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। अब…
राजनांदगांव। शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों की वास्तविक उपज का पारदर्शितापूर्वक तीव्र गति से खरीदी की जा रही है। धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम पार्रीकला, सुंदरा, तोरनकट्टा और मनकी के किसानों के धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र में 625 किसान पंजीकृत है। किसान मोबाईल एप्प ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम…