
- मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण
- सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर
- निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार
- ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
- अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
- मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा
- शिक्षित समाज से ही सामाजिक बदलाव आता है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
- नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 49 मोहड़ में विधायक निधि से निर्मित निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण महापौर मधुसूदन यादव ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। लगभग 10 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन का निर्माण समाज की मांग पर कराया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सामाजिक भवन बनने से समाज के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पाण्डे शहर के विकास और…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों, जन शिकायतों, शासकीय योजनाओं तथा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों तथा लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्वक निराकरण करें। इसके लिए लगातार…
राजनांदगांव। शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा की राह आसान बना रही है। योजना के तहत छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए निःशुल्क सायकल उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ने के साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी मजबूत हो रहा है। पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा साधना साहू ने बताया कि पहले स्कूल आने के लिए उन्हें ऑटो का इंतजार करना पड़ता था या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे कई बार समय पर विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती…
राजनांदगांव। जिले में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा और कृषक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकें। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सम्बलपुर में आयोजित ग्राम सभा में किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का जैसी…
राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में लगे तीन वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने अर्जुनी, रायतापायली, बीजेभांठा, डोंगरगांव, खुज्जी, कुमरदा, लक्ष्मणभरदा, किरगी, सुरगी, सिंघोला, तुमड़ीबोड़, इंदामारा, सोमनी सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान ग्राम करेली में एमएच 33-टी 5852 हाईवा से अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर…
राजनांदगांव। साहू समाज मोहड़ में संत शिरोमणी गुरू कबीर साहेब जी की 629वां प्राकट्य समारोह का आयोजन किया गया। चौका आरती संत साहेब भुवनदास साहेब व संत मंडली द्वारा संपन्न कराया। समारोह में बतौर आतिथ्य के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह शामिल हुए, इससे पूर्व श्री छाबड़ा ने संत कबीर साहेब के बाल्य स्वरूप झांकी में माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात महंत साहेब जी को शॉल.श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। कबीर प्राकट्य समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संत शिरोमणी कबीर दास जी महज एक नाम नहीं हैं, वह मानवता की…
राजनांदगांव। जिला निषाद (केंवट) समाज द्वारा शनिवार, 27 जून को नवनिर्मित समाज भवन के लोकार्पण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा सामाजिकजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया, वहीं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का भी सम्मान किया गया। समारोह को मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नए समाज भवन के निर्माण पर समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह भवन समाज की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने…
राजनांदगांव। नगर साहू संघ राजनांदगांव को संगठित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बसंतपुर स्थित साहू सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, सामाजिक गणना, वार्षिक सदस्यता शुल्क, प्रतिभा सम्मान समारोह, कर्मा सहकारी साख समिति के विस्तारीकरण और वृहद वृक्षारोपण जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को संगठित करने के लिए सामाजिक गणना और वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने का कार्य आगामी 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। इसके साथ हीए कर्मा…
राजनांदगांव। ओबीसी महासभा को गांव-गांव तक पहुंचाने और कैडर को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए संगठन ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष के आकस्मिक राजनांदगांव प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में एक हाई-लेवल रणनीतिक बैठक हुई। इसमें संभाग स्तर पर संगठन विस्तार और नए कैडर निर्माण को लेकर घंटों गहन मंथन चला। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 26 जुलाई को राजनांदगांव के साहू सदन में दुर्ग संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। महासभा ने इस पूरे अभियान के लिए दुर्ग संभाग को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना है।…
डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डोंगरगांव थाना पुलिस ने करियाटोला से डोंगरगांव की ओर बाइक पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे गैंदाटोला क्षेत्र के एक शातिर कोचिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार…