
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम आरी में छापेमारी कर भारी मात्रा में दूसरे राज्यों की अवैध मदिरा जब्त की है। मामले में आरोपी के विरुद्ध गैरजमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मकान में छिपाई थी महाराष्ट्र और एमपी की शराब प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को ग्राम आरी में प्रदीप…
राजनांदगांव। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक और न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए एक नई और अभिनव पहल शुरू की है। अब जिला न्यायालय से लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय तक के रीडर्स की कार्यप्रणाली की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी रीडर्स की बैठक लेकर उन्हें लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। अनावश्यक न टालें मामले, कम अवधि की दें तारीख बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायालयों में प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने रीडर्स को निर्देशित किया…
राजनांदगांव। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज होने जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 मई से 10 जून तक जिले के कुल 62 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। समयबद्ध समाधान पर जोर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान है। शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों का केवल…
राजनांदगांव। डायल 112 सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज जन संवाद कक्षा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डायल 112 के जोनल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने की। इसमें डायल 112 के वाहन चालकों और आरक्षकों को इवेंट प्राप्त होते ही तय समय में घटनास्थल पर पहुंचने, नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखने और सजग-सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।…
राजनांदगांव। पुलिस ने 13 वर्षीय बालक की गैर-इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के सनसनीखेज मामले में ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी (वाहन स्वामी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मासूम से जान-जोखिम भरा काम कराया और हादसे में उसकी मौत होने पर शव को दूसरे गांव के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी निवासी मातेखेड़ा 30 अप्रैल को परिवार सहित एक विवाह समारोह में शामिल होने अमलीडीह गए थे। इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक जशवंत नेताम ने उनके नाबालिग पुत्र भावेश मंडावी…
राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जय स्तम्भ चौक क्षेत्र में निगम की टीम ने 11 दुकानों और ठेले-खोमचों पर छापा मारकर 2 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की और 1,600 रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव और पशु पक्षियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। टीम दुकानदारों को पहले समझाईस देती है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। इस अभियान में फल दुकान, ठेला और गन्ना रस विक्रेताओं को नोटिस…
राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति लगे विज्ञापनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निगम सीमाक्षेत्र में निजी भवनों की दीवार और छत पर लगे होर्डिंग्स, विद्युत पोलों पर छोटे-बड़े पोस्टर और फ्लाईओवर के पिलरों पर लगे विज्ञापन हटाए गए। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम की टीम ने महावीर चौक से आरके नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक, कमला कालेज रोड, गौरव पथ और रायपुर नाका से आम्बेडकर चौक तक विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगे 310 छोटे-बड़े बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स हटा दिए। आयुक्त ने बताया कि कुछ विज्ञापन एजेंसियों और व्यक्तियों द्वारा बिना…
राजनांदगांव। भगवान बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरका पारा स्थित बौद्ध मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पमाला अर्पित की और उन्हें नमन किया। उपदेशों को बताया प्रासंगिक इस दौरान आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलना आज के समय की महती आवश्यकता है। उनके उपदेश न केवल…
राजनांदगांव। फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राजनांदगांव के शुभम उपाध्याय को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया है। चांपा-खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शुभम को उनके उत्कृष्ट फोटोग्राफी और पत्रकारिता कार्यों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। पत्रकार कल्याण महासंघ द्वारा पिछले 4 वर्षों से समाज के हर वर्ग के कर्मयोगियों को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस मंच पर न केवल पत्रकारों को, बल्कि साहित्यकारों, कवियों, मितानिनों और समाज के लिए समर्पित हर छोटे-बड़े काम करने वालों को प्रोत्साहन दिया जाता है। इसी कड़ी…
राजनांदगांव। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी स्थानांतरण नीति 2025 पशुधन विकास विभाग में महज कागजी साबित हो रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के सख्त निर्देशों के बावजूद विभाग में ‘संलग्नीकरण का खेल’ खुलेआम जारी है, जिसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड छुरिया बना हुआ है। मामला क्या है? वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर आई पशु चिकित्सक डॉ. पूजा जोल्हे की पदस्थापना शासन के आदेशानुसार विकासखंड छुरिया, जिला राजनांदगांव में की गई थी। आरोप है कि पहले दिन से ही डॉ. जोल्हे को अटैच करके पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा, दुर्ग में ऑफि में पदस्थ कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह…