Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले के तुमडीबोड क्षेत्र में चोरी की वारदात को पुलिस ने अंजाम देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र साहू पिता धनेश साहू, निवासी-मचानपार, चौकी-तुमड़ीबोड़ और कबाड़ी संचालक सोएब मेमन पिता इमरान मेमन, निवासी-गंज चौक, उदयाचल अस्पताल के सामने मकान नंबर 28/28 को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात की रिपोर्ट कमलेश्वर दास वैष्णव ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर, 2025 को उनके खेत और घर से बोरिंग मशीन के हिस्से, कृषि उपकरण, स्पेयर मशीन, लोहे के पाइप, ताबे का वायर व अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, खासकर डिजिटल अरेस्ट के मामलों को रोकने के लिए जिले के सभी बैंकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध लेन-देन रोकने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी दबाव या धमकी में किए जा रहे लेन-देन को तुरंत रोका जाए और आवश्यक होने पर नजदीकी पुलिस को सूचित किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अक्सर डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग अपराधियों के निर्देश पर अज्ञात…

Read More

राजनांदगांव। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करते हुए धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मार्कफेड के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों के ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी ऑपरेटरों को बताया गया कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली लागू रहेगी। किसान स्वयं या उनके द्वारा पंजीकृत नामिनी के…

Read More

डोंगरगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के पहले ही दिन डोंगरगढ़ ब्लॉक में खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोसायटी प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। ब्लॉक के 40 से अधिक केंद्रों में से मात्र 12 केंद्रों में खरीदी हो सकी, वह भी बेहद अव्यवस्थित और सीमित संसाधनों के बीच। प्रशासन ने किसी तरह खरीदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत सचिव, पटवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कृषि तथा जनपद पंचायत कर्मचारियों को तैनात किया, पर यह व्यवस्था न तो पर्याप्त साबित हुई और न ही प्रभावी। प्रारंभिक दो…

Read More

राजनांदगांव। खैरागढ़ रोड़ के समीप ग्राम पदुमतरा में इस वर्ष का शुभारंभ धार्मिक उमंग के साथ होने जा रहा है। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पांडे द्वारा 2 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा 1 जनवरी को होने वाले मां बग्लामुखी यज्ञ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए पुलिस और सिविल प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। अमलीपदर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे लंबे…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजनांदगांव नगर की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता, संगोष्ठी और जनजातीय समाज के इतिहास-संबंधित चर्चाओं से सजे इस कार्यक्रम ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा उपस्थित थे, जबकि शहीद पूर्णानंद साहू के पिता लक्ष्मण साहू ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। पेंटिंग प्रतियोगिता…

Read More

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्य 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान सभी वार्डों में मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण, उन्हें भरवाकर वापस प्राप्त करना और बीएलओ एप में डिजीटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। 2003 की विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर गणना पुनरीक्षण किया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर लगाए गए हैं। 2003 की सूची में जिन मतदाताओं के…

Read More

मोहला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन मिनी स्टेडियम मोहला में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के जनजातीय समाज को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति बहुमूल्य और समृद्ध है। उन्होंने भारतीय समाज में जनजातीय समुदाय के योगदान और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनजातियों ने देश को…

Read More

मोहला। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मोहला धान उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी, तौल मशीन और बांट की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का काम शुरू किया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति और एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य सहित आम नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिले की 19 समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से आज से धान खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए धान का…

Read More

राजनांदगांव। कड़ाके की ठंड से शहरवासियों, विशेषकर निर्धनों और श्रमिक वर्ग को राहत देने के लिए नगर निगम ने शीत ऋतु में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस वर्ष भी पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस चौक और रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाए जा रहे हैं। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर ठंड को देखते हुए शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की सुविधा दी जाएगी। इसमें नया बस स्टैण्ड, आम्बेडकर चौक, ठा. प्यारेलाल चौक, गुरूद्वारा के पास, महावीर चौक, चिखली देशमुख होटल के पास और नंदई चौक…

Read More