
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में चिरायु दल लगातार स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच और उपचार कर रहा है। गंभीर बीमार बच्चों का आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क इलाज जिला, राज्य और राज्य के बाहर भी कराया जाता है। घुमका विकासखंड में चिरायु दल की टीम को जन्मजात कैटेगरी-ए के हृदय रोग से पीड़ित अयांश मिले। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने हृदय रोग का संदेह जताया और बच्चे को उच्च संस्थानों में रेफर किया। जांच में पुष्टि हुई कि अयांश को जट्रालॉजी ऑफ फैलोटज नामक गंभीर हृदय रोग है, जिसका समय पर इलाज जरूरी…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में पात्र किशोरियों ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाई और केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार ने एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अहम है। उन्होंने बताया कि 14 साल की हो चुकी, लेकिन 15 साल की नहीं हुई सभी किशोरियां टीकाकरण के लिए पात्र हैं। यह टीका शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क…
राजनांदगांव। बसंतपुर स्थित जिला साहू संघ के साहू सदन में पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला साहू संघ के प्रवेश द्वार स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठित श्री लड्डू गोपाल जी एवं माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ एवं सामूहिक आरती के साथ की गई। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव थे। प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, मदन…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा महान भक्त एवं संत परंपरा की प्रेरणास्रोत भक्त माता कर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया तथा समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन त्याग, भक्ति और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हुए सादगी और सेवा का संदेश दिया। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा…
मोहला। जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान को पुलिस ने नई सफलता दिलाई है। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में नक्सली कैंप पर छापा मारा। दबिश देखकर नक्सली हथियार और अन्य सामग्री छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान 1 नग इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802) मय मैगजीन जिसमें 15 जिंदा कारतूस, पावर बैंक, दवाईयां, बैग, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। जानकारी के अनुसार यह राइफल महिला नक्सली कमांडर हिडमे मरकाम के कब्जे में थी और इसे साल 2010 में कांकेर जिले के ग्राम भुस्की से लूट…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों में बैठकें लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क कर आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति भी तय की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय अध्यक्ष दीपक बैज…
राजनांदगांव। ग्राम करेठी की महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष द्वारा 8,85,000 रुपये का गबन करने का मामला उजागर हुआ है। प्रार्थी श्रीमती पेमिन साहू ने दिनांक 2 जनवरी 2026 को थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि समूह की अध्यक्ष श्रीमती गणेशिया बाई ने 9 जनवरी 2024 से सदस्यों को धोखे में रखकर समूह के नाम पर लोन लिया और रकम का निजी उपयोग किया। प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार के नेतृत्व में डोंगरगांव पुलिस ने गठित टीम के साथ त्वरित कार्यवाही की। मुखबिर की मदद से आरोपी की खोजबीन कर उसे नागपुर के कलमना इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ…
राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव का चुनाव आज शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सचिन अग्रहरि लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिये गए। उन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को 66 मतों से हराया। सचिन को 107 और कमलेश स्वर्णकार को 41 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी उमाकांत भारद्वाज, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज चौधरी, गुणेन्द्र साव, विमल हाजरा, खेमराज वर्मा, मनीष तिवारी, सुनीता वर्मा, नंदनी, खुशी रूचंदानी, नितिन साहू एवं लोकेश सवानी ने सुबह से ही मतदान की व्यवस्था संभाली। पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। बसंतपुर थाने के टीआई एमन साहू एवं सिटी कोतवाली के टीआई मिलन सिंह ने…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर इलाके में सार्वजनिक जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आदतन बदमाश को न्यायालय ने दो वर्ष के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण में दंडित आरोपी प्रदीप पटेल पिता पुत्र जोहन पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सागरपारा, थाना बसंतपुर को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का नुकीला पट्टीनुमा चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 158/2025 के तहत धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत…
डोंगरगढ़। प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च 2026 को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के पास बैठा उसके परिजनों भोज और ललित मानिकपुरी शराब पी रहे चार आरोपियों के हमले का शिकार हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि अजय मंडावीए अनिल थापाए दिनेश और गज्जू शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में ललित मानिकपुरी को पीठ और कंधे में तथा भोज मानिकपुरी को पेट में गंभीर चोटें आई। घटना की गंभीरता को देखते…