Author: chhattisgarhmail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम कर्मचारियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बैठक में न तो 25 बर्खास्त पदाधिकारियों की बहाली पर कोई निर्णय लिया गया, न ही हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान पर कोई स्पष्ट आदेश जारी हुआ। प्रदेश में 16,500 एनएचएम कर्मचारी हाल ही में 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने आंदोलन स्थगन के समय सकारात्मक रुख दिखाया था। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

राजनांदगांव। मां जगदंब उत्सव समिति, लक्ष्मी नगर द्वारा माता रानी की चुनरी यात्रा का आयोजन बीते 26 सितंबर शुक्रवार को किया गया। उक्त यात्रा पूर्व पार्षद गगन आईच के निवास स्थान से निकलकर साई दर्शन नगर से होते हुए मां पाताल भैरवी मंदिर तक पहुंची थी, जहां पर माता रानी को सुनहरे लाल रंग की चुनरी पूरे श्रद्धा भाव के साथ अर्पित की गई। माता रानी की चुनरी यात्रा में रामकृष्ण नगर वार्ड के वासियों, शहर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु इस पुण्य कार्य के भागी बने। उक्त चुनरी यात्रा घुमाल, ढोल-नगाड़े और भजनों के साथ पाताल भैरवी मंदिर तक…

Read More

राजनांदगांव। बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार, 28 सितंबर की रात्रि मां शारदा युवा मंच द्वारा नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजक सुनील सेन एवं मंच के युवा साथियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन डागा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद जैनम बैद, पार्षद राजेश यादव, पार्षद शेखर यादव, बिट्टू गुप्ता, भरत साहू, गोलु गुप्ता, केजू राम ठाकुर, बलिराम यादव, पुनाराम यादव समेत वार्ड के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा प्रवक्ता प्रिटू महादेव द्वारा केरल के एक न्यूज चैनल पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भयावह और जघन्य मौत की धमकी देते हुए खुलेआम घोषणा की है कि राहुल गांधी के सीने पर गोली मारी जाएगी, जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार 30 सितंबर को कोतवाली थाने में नामजर्द शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने व कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि लोकसभा के विपक्ष के नेता और भारत के अग्रणी राजनेता राहुल गांधी पर एक टेलीविजन में बहस के दौरान…

Read More

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,500 से अधिक संविदा कर्मचारियों की निगाहें सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बीते दिनों 33 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे इन कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मांगों पर सहमति देते हुए तत्कालीन कार्यवाही शून्य करने और बहाली का आश्वासन दिया था। लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद 6 प्रमुख मांगों पर कोई ठोस सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। त्योहारी सीजन में “बोनस” की जगह वेतन कटौती! जहां एक ओर त्यौहारी मौसम में…

Read More

राजनांदगांव। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम ने स्वच्छोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान तेज कर दिया है। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम की स्वच्छता टीम और स्वच्छता दीदियों द्वारा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में जाकर साफ-सफाई की जा रही है और समितियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है। निगम की ओर से पंडाल समितियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पूजा स्थल पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही, प्रसाद वितरण या अन्य आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाले…

Read More

राजनांदगांव। दुर्गा विसर्जन पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शहर के मोहारा स्थित विसर्जन कुंड की सफाई तेजी से की जा रही है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने सभी समितियों से अपील की है कि दुर्गा, काली और सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन केवल मोहारा स्थित कुंड में ही करें ताकि शहर के अन्य तालाब प्रदूषण से बच सकें। नगर निगम ने विसर्जन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे को नोडल अधिकारी और प्र. सहायक अभियंता गरिमा वर्मा को…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्टि्रक ऑफिसर दिग्विजय राऊत उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बैंकर्स को शासन की लोकहितकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लाभान्वित करने कहा। शासकीय योजनाओं से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं लघु एवं मध्यम उद्योगों के…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के तहत जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए यह आवश्यक है कि सिंगल विंडो के अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके ताकि जिले में औद्योगिक विकास को गति मिले और कार्य बाधित नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बिजेतला में अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार अंतर्गत स्पेस मैन्यूफैक्चरिंग क्ल्स्टर की स्थापना…

Read More

राजनांदगांव। जिले के चिखली क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और वाद-विवाद की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश यादव, उम्र 18 वर्ष क्षेत्र में राहगीरों से झगड़ा कर शांति भंग कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी आकाश यादव पिता मानिक लाल यादव, निवासी-बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 01, थाना चिखली, पूर्व में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में जमानत पर रिहा…

Read More