
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। राजनांदगांव जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा को पदस्थ किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अंकिता शर्मा अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सक्ती जिले में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर कई सराहनीय पहल की थीं। आदेश के मुताबिक, रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले की एसपी, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले का पुलिस अधीक्षक और पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का कप्तान बनाया गया है। राजनांदगांव में…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की है। अर्जुनी शराब भट्टी के पास चाकूबाजी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर जुड़िसियल रिमांड भर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोहिल विश्वकर्मा (20) पिता शिव विश्वकर्मा, रामपुर वार्ड नं. 14, छत्रपाल विश्वकर्मा उर्फ सोनू (25) पिता बृजलाल विश्वकर्मा, रामपुर वार्ड नं. 05, मंजीत गोंड़ (24) पिता राम गोंड़, रामपुर वार्ड नं. 05 शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू नुमा हथियार जप्त किया। साथ ही ग्राम कोहका में मातृ त्योहार के दौरान विवाद…
राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। यह कार्रवाई दीवानटोला गांव में दीवाली पर्व के दौरान हुई लडाई-झगड़े और पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद के बाद की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन में थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी जय प्रकाश रात्रे उर्फ जेपी (21), हुसैन कुमार बांधे (20) और नितेश कुमार टोडर (20) को मौके से गिरफ्तार कर लोकशांति भंग होने के अंदेशा के…
राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने मुखबीर की सूचना पर संगवारी ढाबा में अवैध शराब बिक्री और ढाबा में मदिरापान कराने वाले आरोपी मनोहर देवांगन (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोहर के कब्जे से कुल 9990 एमएल शराब बरामद हुई, जिसमें 18 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब (3240 एमएल) और 37 पाव देशी प्लेन शोले शराब (6660 एमएल) शामिल थी। बरामद शराब की कुल कीमत 5120 रुपये थी और बिक्री से अर्जित राशि 560 रुपये जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा.निर्देशन में अभियान चलाया गया।…
डोंगरगढ़। 8 साल से फरार चल रहे आरोपी मानसिंग देवांगन (50) को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया और जेल भेज दिया। आरोपी अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज को असली बताकर जमीन की रजिस्ट्री कर अवैध लाभ कमाने में लिप्त था। मामले की जानकारी के अनुसार, 10 मई 2017 को प्रार्थी देवेन्द्र जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी बीबी सिंग, अरुण कुमार, गौतम साखरे, ढेलू राम, हरजिंदर सिंह भाटिया और तत्कालीन पटवारी अवध राम सोनी ने ग्राम कारूटोला की कई जमीनों को प्रार्थी की जानकारी के…
राजनांदगांव। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस ने चार दिन तक चलाए अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। 20 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुल 50 प्रकरणों में 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की संयुक्त टीमों ने की। पुलिस ने चार दिनों में आबकारी एक्ट के तहत 14 प्रकरणों में 17 आरोपियों को…
राजनांदगांव। छुरिया पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक फरार आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। आरोपी रिंकू उर्फ दिपेश धरमदास गंजीर (21 वर्ष) पिता धरमदास गंजीर, निवासी वार्ड क्रमांक 03, ककोड़ी, थाना-चिचगढ़, जिला-गोंदिया (महाराष्ट्र) को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 09 अक्टूबर 2025 की रात्रि में छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप वाहन को थाना छुरिया स्टाफ ने ग्राम भकुर्रा के पास हिक्मतअमली से रोकने का प्रयास किया था। वाहन में गौवंश भरे हुए थे।…
राजनांदगांव। छठ पर्व और मोहारा मेला की तैयारियों को लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है। महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहर के तालाबों और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी और सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर यादव ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता से जुड़ा पर्व है, इसलिए तालाबों के आसपास साफ-सफाई और व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य व तकनीकी अधिकारियों से कहा कि मोती तालाब और चिखली तालाब के घाटों की पूरी सफाई की जाए, किनारों पर लगी झाड़ियां काटी…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में गति लाने के…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले के ब्लैक स्पॉट, पार्किंग स्थल एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने पिछले 3 वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के आधार पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे लंबा है इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में जुड़ने वाली सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हांकित स्थानों पर हाईमास्क लाईट…