
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
Author: chhattisgarhmail
मोहला। क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। मोहला के वार्ड नंबर 9 में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच का आज विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए नम्रता सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में भी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और आमजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस रंगमंच के…
डोंगरगढ़। क्षेत्र के किसानों को हो रही लगातार परेशानियों को लेकर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, पावती वितरण में लापरवाही, फसल पंजीयन में देरी और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की अनदेखी किसानों को गंभीर संकट की ओर धकेल रही है। विधायक बघेल ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद धान खरीदी के बाद किसानों को पावती (रसीद) नहीं दी जा रही है। इससे किसान अपनी फसल बिक्री का आधिकारिक प्रमाण नहीं पा रहे, जिसके कारण उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा…
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शमसूल आलम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। शमसूल आलम ने बताया कि दो से तीन माह पूर्व दीक्षित मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने योजनांतर्गत निःशुल्क इलाज के बावजूद लगभग 12,400 रुपए वसूले थे। सूचना…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. साहू ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण 25 वर्षीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग, नेतृत्व और जनजातीय समाज के लिए किए गए आंदोलनों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जनजातीय समुदाय की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव (छग) में गृहविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला विषय सिलाई मशीनों के प्रकार, कार्य, समस्या और समाधान पर आयोजन किया गया। प्राचार्य ने इस प्रकार की तकनीकी एवं कौशल विकास आधारित गतिविधियों को छात्राओं के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव ने कार्यशाला के उद्देश्य, भविष्य में महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योगों और घरेलू उद्यमों में सिलाई-कढ़ाई से संबंधित तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए छात्राओं…
राजनांदगांव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर के 123 बूथ के अध्यक्षों एवं बीएलए-2 और पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव और जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में पार्षद शैंकी बग्गा ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि यह अभियान चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर चलाया जाने वाला महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कार्य है। उन्होंने बताया कि बिहार में इसी प्रक्रिया से वोटर लिस्ट में पारदर्शिता आई और…
राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने 22 अक्टूबर को हुई मारपीट व लूट की वारदात के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इससे पहले इसी प्रकरण में चार आरोपी और दो नाबालिगों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया था। प्रार्थी मुकेश साहू (32 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों जागेश्वर साहू, निक्कू साहू, भागीरथी साहू, महेन्द्र साहू के साथ ई-रिक्शा में जंगलपुर से एबीस ग्रीन होटल जा रहे थे। रेवाडीह नया शराब भट्टी बाईपास रोड के पास जागेश्वर शराब लेने गया,…
राजनांदगांव। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज 25 नवंबर 2025 को यातायात पुलिस ने व्यापक भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्माए चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यगण, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी एवं यातायात टीम ने महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन, गंज चौक और तिरंगा चौक में यातायात दबाव का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान व्यापारियों को समय-सीमा में माल लोडिंग और अनलोडिंग करने, वाहनों को निर्धारित स्थल पर पार्किंग करने और दुकानों के सामान को बाहर न निकालने की समझाईश…
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने 25 नवंबर को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जो शीतला माता मंदिर नंदई चौक के पास हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को डराता-धमकाता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 01 नग धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी बबलु उर्फ तामेश्वर सोनकर पिता श्याम सोनकर, निवासी सोनकर पारा नंदई, बसंतपुर को गिरफ्तार कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 555/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। कार्यवाही में थाना…
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने मोहारा महालक्ष्मी मार्केट स्थित फल दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। मामले के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी सवार दो युवक फल खरीदने के बहाने दुकान में आए। पैसों की मांग करने पर दुकानदार ने मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट की और धारदार चाकू उसकी गर्दन पर रखकर…