
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
- बाल मित्र कार्यक्रम से आंगनबाड़ी बच्चों को कराया गया स्कूल वातावरण का परिचय
- शासकीय अवकाश के दिनों में खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय
- ई-चालान जमा करने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल से लागू
- बिना लाइसेंस फर्म से 606 बोरी पानी जब्त
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मैं भारत को भारत की भारतीयता के आधार पर फिर से खड़ा करना चाहता हूं, और उस काम में लगा हुआ हूं। उपरोक्त कथन से अपना परिचय देने वाले स्वदेशी की अवधारणा को अपने में समाहित कर लेने वाले आजादी बचाओ आन्दोलन के प्रखर व मुखर वक्ता भाई राजीव दीक्षित जी की पुण्यतिथि व जन्मतिथि के अवसर पर राजीव दीक्षित मंच-छत्तीसगढ़ ने स्वदेशी विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माता-पिता श्रीमती मिथिलेश कुमारी, राधेश्याम दीक्षित के घर पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 30 नवम्बर, 1967 जन्म लिए राजीव जी की मृत्यु 30 नवम्बर,…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में भूमि रजिस्ट्री की बढ़ी दरों को लेकर जिला शहर कांग्रेस व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नव नियुक्त जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे। अध्यक्षद्वय ने नई दरों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को लगातार आर्थिक बोझ तले धकेल रही है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला लेकर निकले।…
राजनांदगांव। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र मुदलियार की घोषणा होते ही पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शुक्रवार शाम नाम घोषित होते ही उनके निवास और शहर के प्रमुख स्थानों पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक कार्यकर्ता उनके घर पहुँचकर शुभकामनाएँ देते रहे। आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के अध्यक्ष बनने की खुशी खुलेपन के साथ मनाई। जितेन्द्र मुदलियार ने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में प्रसिद्ध चार्टेड एकाउंटेंट संतोष जैन एवं उनकी टीम द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु एक प्रेरणादायक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र के आधुनिक अवसरोंए कैरियर संभावनाओं एवं आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक करना था। सीए संतोष जैन ने विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में अनेक संभावनाओं से परिचित कराते हुए वित्तीय प्रबंधन, निवेश प्रबंधन आदि अनेक विषयों पर सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वाणिज्य क्षेत्र में कैरियर के विस्तृत अवसर मौजूद है…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 27 नवम्बर को पुलिस चौकी सुरगी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस निरीक्षण के तहत सिंदई और हरदी क्षेत्र की दुकानों में दवाओं के स्टॉक, बिल-पुस्तिकाएँ, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सभी दुकानों में दस्तावेज और स्टॉक नियमानुसार पाए गए और किसी भी दुकान में अवैध या बिना लाइसेंस की दवाइयाँ नहीं मिलीं। साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर/रिकॉर्डिंग सिस्टम…
राजनांदगांव। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना आवास दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत राजनांदगांव में पहला पूर्ण आवास बनकर तैयार हो गया। मोतीपुर निवासी श्रीमती मधु वर्मा ने योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का घर बनाया और छत्तीसगढ़ की पहली हितग्राही बनकर नगर का गौरव बढ़ाया। श्रीमती मधु वर्मा ने बताया कि पति के निधन के बाद वे अपनी दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थीं। निजी स्कूल में रसोईये के रूप में काम कर परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया…
राजनांदगांव। जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल में धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मुसरा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मुसरा के ग्रामसभा में ग्रीष्मकाल में जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी मौसम में धान उत्पादन को पूर्णतः प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसकी जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य दलहन-तिलहन फसल ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पानी बचाने के लिए ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान चलाने…
राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में बेचने आए ग्राम जंगलपुर के किसान वैभव कुमार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान वैभव ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में 75 कि्ंवटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान बिक्री हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है। उन्होंने धान खरीदी के लिए सरल प्रक्रिया…
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेज गति से धान विक्रय करने आ रहे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में उत्साह है। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम बनहरदी के किसान भोजराम ने लगभग 81 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान भोजराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें उन्होंने धान…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सिंगोरी पोस्ट मरोड़ी थाना मौदा सिंगोरी नागपुर महाराष्ट्र निवासी वैभव धुलस के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन अशोक लिलैण्ड क्रमांक एमएच 40 सीडी 4839 एवं ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई जिला दुर्ग निवासी हरजिन्दर सिंग के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 07 एन 2415 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का…