
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ के विज्ञान संकाय एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में साइंटिफिक इनोवेशन इन ग्रीन सोसाइटी विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित एवं एसबीआई के विशेष सहयोग से संपन्न हुई। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डाकेश्वर वर्मा (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र विभाग, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जेण्केण् वैष्णव (पूर्व छात्रसंघ प्रभारी) उपस्थित रहे। डॉ. वर्मा ने औषधीय पौधों के उपयोग, बीमारियों की रोकथाम के प्राकृतिक उपायों एवं…
छुरिया। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड छुरिया के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूटोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ और श्मानव श्रृंखला निर्माण जैसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिसर में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव…
मोहला। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एकता दौड़ में भाग लिया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। मुख्य कार्यक्रम मोहला के फॉव्वारा चौक में आयोजित हुआ,…
डोंगरगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार ने विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कोमल दास साहू, दाऊ भूपेंद्र सिंह, गौतम चंद जैन, आरती महोबिया, रिंकू महोबिया, मधुसूदन साहू, भीखम सिन्हा, ढीलन साहू, भागवत साहू, संतोषी सेन, पारस साहू (तारापाल), मंथीर साहू, तुलसी बोमले, तुलसी महिपाल, जानू साहू, राकेश साहू, मिलाप दास, शत्रुघ्न और लखबंतीन बाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि…
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के साथ ही विधानसभा के खुद के भवन का 25 साल का इंतजार खत्म हो गया। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ को अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में नए विधानसभा परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सदैव लोकतांत्रिक परंपराओं पर गहरा विश्वास…
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधान सभा के नए भवन का उद्घाटन किया, जो राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नवीन भवन का उद्घाटन समारोह राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इस समारोह में भाग लिया और छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानमंडल ऐसी संस्थाएँ हैं जो विश्वास का साकार रूप हैं और नागरिकों की आस्था एवं आकांक्षाओं का प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थाओं में होने वाली चर्चाओं और विचार-विमर्श की गुणवत्ता…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में महेश्वरी भवन, रामाधीन मार्ग में दीपावली मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांत संयोजक अवधेश दुबे ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को संगठित और जागृत रहना अत्यंत आवश्यक है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज को लव जिहाद जैसे मुद्दों पर सजग रहना…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन की महती योजना है। 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज की खरीदी करना है। धान उपार्जन केन्द्रों में…
राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम जायसवाल शुक्रवार को अपने प्रथम राजनांदगांव प्रवास पर पहुँचे। इस अवसर पर लोकसभा व जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री जायसवाल ने आगामी 4 नवंबर को होने वाले बिजली आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा। श्री जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रथम चरण के संगठनात्मक कार्य पूर्ण हो चुके हैं और अब प्रत्येक विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्षों…