Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। थाना गैंदाटोला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के 12 नग तथा 800 रुपये नकद बिक्री रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राधेलाल सलामे पिता चैतराम सलामे (45 वर्ष), निवासी ग्राम लुड़काबोढ, ग्राम मेटेपार, थाना गैंदाटोला अवैध रूप से महाराष्ट्र से शराब लाकर स्थानीय क्षेत्र में बिक्री करता था। 8 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ दिलीप…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजनांदगांव जिले ने विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ऊर्जा, आवास और कृषि सहित अनेक क्षेत्रों में जिले ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जिले के 21,328 ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान की सौगात मिली है, वहीं 9135 शहरी परिवारों का भी घर का सपना पूरा हुआ है। प्रशासन की यह पहल आवासहीन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनी है। कृषक उन्नति…

Read More

राजनांदगांव। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने सीधे प्रसारण के साथ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (डीआईएसएलआई) पाठ्यक्रम के छात्रों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया। जिससे समावेशन और एकता की भावना का प्रदर्शन हुआ। छात्रों द्वारा भारत थीम पर आधारित एक भव्य रंगोली बनाई गई। सुश्री निधि द्वारा वंदे मातरम् के…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हिन्द दी चादर धंन धंन श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्लोक महला 9वां के सामूहिक पठन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 9वें सिख गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, मातृभूमि को समर्पित थे, जिनके कारण उन्हें हिन्द दी चादर कहा जाता है। ऐसे व्यक्तित्व को मैं नमन करता हूं, प्रणाम करता हंू। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन ने स्टेट के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा काला शीशा लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शनिवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमएच 01-एई 1704 से ब्लैक फिल्म (काला शीशा) हटाते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई की और 2000 रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात पुलिस ने बताया कि पहले भी इस प्रकार के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी…

Read More

गंडई। केसीजी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पेस एंड ट्रांससेन प्लस (ट्रामाडोल) बरामद किए गए हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त कुल संपत्ति की कीमत 1 लाख 66 हजार 669 रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंडई क्षेत्र में कुछ लोग अवैध नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं…

Read More

डोंगरगढ़। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम भर्रीटोला ;चौथनाद्ध में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती मालती उइके ने की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम में स्वच्छता अभियान, दीवारों पर प्रेरक स्लोगन लेखन तथा नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया। दूसरे दिन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ज्ञानेश दीवान ने बौद्धिक सत्र में शामिल होकर स्वयंसेवकों को राष्ट्र व…

Read More

मानपुर। झलमला (बालोद) से कोहका (महाराष्ट्र बॉर्डर) तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 930 की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों और कांग्रेसजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मानपुर बस स्टैंड के पास उन्होंने सड़क पर धरना देकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क महज छह माह में जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष है। पिछले एक सप्ताह में लगातार हादसों ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को जबकसा नदी के पास पिचिंग के…

Read More

खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में भूगोल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में किया गया। विभागाध्यक्ष एवं आइक्यूएसी प्रभारी श्रीमती सृष्टि वर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2015 में यह निर्णय लिया था कि प्रत्येक वर्ष 5 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में आपदा के समय सतर्कता और तैयारी के महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि सुनामी जैसी प्राकृति आपदाओं से निपटने के लिए…

Read More

राजनांदगांव। रजत जयंती महोत्सव एवं विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा शहरभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने न केवल सफाई अभियान चलाया बल्कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने विविध आयोजन भी किए। अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी और स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने प्रेरित किया गया। ठा. प्यारेलाल स्कूल में शुक्रवार को रस्साखींच, कुर्सीदौड़, रिले रेस,…

Read More