
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में सोमवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक येनलाल चंद्राकर एवं प्रधान आरक्षक मनीष सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लाइसेंस, बीमा और हेलमेट अनिवार्य होना…
राजनांदगांव। जिले में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए रोड इंजीनियरिंग सुधार योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, एनएचएआई इंजीनियर हेमंत सहारे, अशोका बिल्डकॉन टीम तथा ओपी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रायपुर-नागपुर मार्ग स्थित झुरानदी पुल चिचोला के…
राजनांदगांव। ग्राम टेड़ेसरा में पुलिस में शिकायत किए जाने की बात से नाराज युवक ने हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही थाना सोमनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, भीखुदास साहू उर्फ राकेश साहू (30 वर्ष), निवासी ग्राम टेडेसरा, पुलिस में की गई शिकायत से आक्रोशित होकर गांव में वाद-विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसके उग्र रवैए को देखते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव ने…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत चिचोला चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की 31 पौव्वा बोतलें जब्त की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसारए दिनांक 09 नवम्बर 2025 को पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम धनडोंगरी में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी शत्रुहन कंपी पिता स्व. संतराम कंवर (आयु 31 वर्ष),…
राजनांदगांव। भगवान अग्रसेन महाराज और संत श्री झूलेलाल जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में अग्रवाल और सिंधी समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट कर आरोपी अमित बघेल पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अमित बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से दोनों समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने पहले पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की थी, परंतु सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम जंगलेसर में आवास संगोष्ठी सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आवास निर्माण के तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार बताया गया। आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम पश्चात सरपंच, उप-सरपंच, पंच एवं अन्य ग्राम प्रमुखों द्वारा हितग्राही श्रीमती दुग्धी बाई के आवास निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया गया तथा सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीईओ जनपद…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 800 युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में युवा आपदा मित्र योजना के तहत क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में 75 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनडीआरएफ, जिला सेनानी नगर सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16 नवम्बर 2025 तक दिया जाएगा।
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी के सरपंच दिनुराम साहू ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सरपंच दिनुराम साहू ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल अपने घर पर लगाया है। जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि अब वे राज्य शासन को अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर विक्रय कर रहे हैं और घर पर ही बिजली उत्पादन कर सक्षम बन रहे हैं। दिनुराम ने बताया कि जनपद पंचायत छुरिया से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते है। किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी संबंधी सभी नवीनतम जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने चार बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें घनश्याम साहू (42 वर्ष, निवासी-राजाखुज्जी), यशवंत पटेल (35 वर्ष, निवासी-गिदर्री), मंगलचंद (36 वर्ष, निवासी-गिदर्री) और डामनलाल (48 वर्ष, निवासी गिदर्री) शामिल हैं। इन पर धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार किया गया। कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में की गई,…