Author: chhattisgarhmail

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने अपने पदाधिकारियों और पीड़ित परिवारों के साथ 10 नवंबर को राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंत्री यादव ने स्पष्ट कहा कि दो महीने के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर दिया जाएगा। यह आश्वासन सुनते ही लंबे समय से न्याय की राह देख रहे परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी भेंट की और उनसे निवेदन किया कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े आदेश शीघ्र जारी…

Read More

छुरिया। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ग्राम पंचायत शिकारीमहाका में सांसद संतोष पाण्डेय की सांसद निधि से स्वीकृत लगभग 6 लाख रुपए की लागत वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करते हुए सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नैन सिंह पटेल, छुरिया सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश्वर धुर्वे, शिकारीमहाका…

Read More

राजनांदगांव। व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजनांदगांव की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। बैठक में व्यापारियों को गंज लाइन और जी.ई. रोड में लोडिंग-अनलोडिंग संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एसपी मैडम को स्थानीय व्यापारिक परेशानियों से परिचित कराते हुए उनके त्वरित समाधान की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भीमन धनवानी, प्रदेश मंत्री श्री तरुण लहरवानी, जिला महामंत्री श्री अरुण…

Read More

मोहला। जिले के जनजातीय अंचल में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक नई पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत देवरसुर में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों को गति देने और ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से आरएसईटीआई राजनांदगांव द्वारा यह प्रशिक्षण ऑफ-कैम्पस मोड में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में 35 महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में हो रहे इस…

Read More

मोहला। जिले में आवागमन को सुगम बनाने और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क मरम्मत अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग संभाग मोहला अंतर्गत बीटी पैच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 83.81 किलोमीटर लंबाई की खराब एवं जर्जर सड़कों का चिन्हांकन कर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। विभागीय प्रक्रियाएं—निविदा आमंत्रण और कार्यादेश जारी होने के बाद—तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने…

Read More

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में वर्ष 2022 में कुल 4747 हैंडपंप सक्रिय थे, जो अब बढ़कर 4804 हो गए हैं। इस अवधि में 57 नए हैंडपंप जोड़े गए और 240 नलकूप खनन किए गए। हैंडपंप योजनाओं से लाभान्वित ग्रामों की संख्या 55 से बढ़कर 207 हो गई। नल जल योजनाओं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में 229 योजनाएं संचालित थीं, जो अब बढ़कर 500 हो गई हैं। इन योजनाओं…

Read More

राजनांदगांव। उतर मंडल भाजपा कार्यालय में आज विशेष मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में देशभर में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनर्निरीक्षण) अभियान की जानकारी दी गई। जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं संतोष अग्रवाल और सावन वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, विश्वसनीय और पारदर्शी बनाना है। इसमें मृतक मतदाताओं के नाम हटाना, स्थान बदलने वाले मतदाताओं का नाम संशोधित करना, दो स्थानों पर पंजीकरण निरस्त करना और फर्जी मतदाताओं को हटाना शामिल है। कार्यशाला में जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने कहा कि…

Read More

राजनांदगांव। युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रखने तथा सुरक्षित जीवन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम तिलईरवार में साइबर जागरूकता, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ निरीक्षक दिलीप पटेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, नशे के दुष्परिणामों तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तुलसीपुर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड, प्लास्टिक पाइप और डंडा जब्त किया है। घटना 09 नवम्बर 2025 की है, जब प्रार्थी राज यादव (17 वर्ष), निवासी साधूचाल तुलसीपुर ने थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12.30 बजे गली नंबर 01, बख्तावर चाल तुलसीपुर में आरोपी मुकेश साहू, आकाश साहू, आकाश गेड़ाम और साहिल खान ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गंभीर हमले (हॉफ मर्डर) के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 मार्च 2025 को ग्राम कन्हारपुरी रोड स्थित कर्मा माता भवन चौक पर आरोपी ने विवाद के दौरान युवक डोमन चंद्राकर के सिर पर फावड़ा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद हालत गंभीर होने पर उसे शंकराचार्य अस्पताल, दुर्ग रेफर किया गया। इलाज में व्यस्त…

Read More