
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते है। किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी संबंधी सभी नवीनतम जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने चार बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें घनश्याम साहू (42 वर्ष, निवासी-राजाखुज्जी), यशवंत पटेल (35 वर्ष, निवासी-गिदर्री), मंगलचंद (36 वर्ष, निवासी-गिदर्री) और डामनलाल (48 वर्ष, निवासी गिदर्री) शामिल हैं। इन पर धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार किया गया। कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में की गई,…
राजनांदगांव। जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने देर रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई एएसपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी एंब्रोस कुजूर सहित पांच थाना प्रभारी एवं लगभग 60 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने रात्रि 12 बजे से 3 बजे तक शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विजिबल पुलिसिंग के तहत गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों की सघन जांच की। इस दौरान 40 संदिग्ध बदमाश प्रवृत्ति के लोगों…
राजनांदगांव। शहर के ऐतिहासिक बुढ़ासागर तालाब में मछलियों की मौत की घटना के बाद नगर निगम एवं मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्थिति नियंत्रण में आने तक लगातार सफाई कराने के निर्देश दिए। महापौर श्री यादव ने कहा कि तालाब में गंदगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत हुई है। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब में नियमित रूप से गैंग लगाकर सफाई की जाए, साथ ही पोटाश व चुना…
डोंगरगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उप जेल डोंगरगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राधिकरण के अध्यक्ष जी. विजय कुमार होता के निर्देशन में तथा सचिव एडीजे निलेश जगदल्ला और तालुका विधिक सेवा समिति डोंगरगढ़ की अध्यक्ष एडीजे श्रीमती प्रतिभा वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में उपस्थित कैदियों एवं जेल स्टाफ को विधिक सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि जिला एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दहेज, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले…
अम्बागढ़ चौकी। शिवसेना छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में 11 नवंबर से 14 नवंबर तक हिंदू राष्ट्र मोर्चा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर रायपुर तक चलेगी। यात्रा का उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापनाए गौ माता को राज्य माता घोषित करने, पूर्व गौठानों को गौशाला का दर्जा देने, कलेक्टर कार्यालय में दो सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति तथा गौहत्या पर वर्ष 2023 की धारा 103 के तहत कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने बताया कि शिवसेना ने छत्तीसगढ़…
राजनांदगांव। नए वर्ष की शुरुआत में शहर एक बार फिर हॉकी के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। एक वर्ष के अंतराल के बाद महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर जीतेन्द्र यादव से मुलाकात की और प्रतियोगिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, प्रकाश सांखला, नीलमचंद जैन, भूषण साव, पार्षद तीरथ गोस्वामी,…
राजनांदगांव। महावीर चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में हुतात्मा दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विहिप-बजरंग दल की ओर से रक्तदान एवं रक्त परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बजरंगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं परिचय सत्र के साथ हुई। क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट, प्रांत संयोजक शुभम नाग प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में श्री भट्ट ने कहा कि हुतात्मा दिवस हमें उन अमर कारसेवकों के बलिदान की…
मोहला। मानपुर विकासखंड में आयोजित ‘FAMEx’ (Field Assessment and Mock Exercise) कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंचों को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), कटक (ओडिशा) की टीम ने प्रतिभागियों को राहत एवं बचाव कार्य की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार की विधियां और समुदाय की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने आपदा के समय सुरक्षित निकासी, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और संसाधनों…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर राज्य की विकास यात्रा में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। डिजिटल तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता के मेल से यह जिला अब खाद्य सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले की सभी 197 शासकीय उचित मूल्य दुकानें अब पूर्णत: ऑनलाइन हो चुकी हैं। प्रत्येक दुकान ई-पॉस मशीन और आधार प्रमाणीकरण प्रणाली से जुड़ी है। इस व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता आई है और हितग्राहियों को…