
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। दिल्ली के चर्चित शराब नीति मामले में सीबीआई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 23 अन्य आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। इस फैसले ने देशभर में राजनीति को एक नया मोड़ दिया है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। गौरतलब है कि 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, उसके बाद 26 जून 2024 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें जेल से हिरासत में लिया था। 23 जुलाई 2024 को उन्हें जमानत मिली। दो वर्षों तक…
सुकमा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति उत्साह और नवाचार की झलक देखने को मिली। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजू डी. नायक, सेकंड इन कमांड, 150 बटालियन, सीआरपीएफ ने किया, जिन्होंने विज्ञान को राष्ट्र निर्माण का अहम हिस्सा बताया। प्रारंभ में, एक दिन पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक जिज्ञासा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल्स प्रस्तुत किए गए,…
सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा में 30 जनवरी 2026 को संजय कुमार मंडल ने विधिवत रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने विद्यालय के श्याम कुमार रामावत, पीजीटी गणित से पदभार लिया। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। श्री मंडल ने 12 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय दंतेवाड़ा जैसे अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवाएं दीं। इसके बाद 11 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में व्याख्याता के रूप में कार्य किया। स्वैच्छिक स्थानांतरण के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय उज्जैन में पदस्थ हुए, जहां लगभग…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेंटल हेल्थ एवं गेम्स ऑफ लाइफ’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों और शिक्षकों को मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर एवं मुख्य अतिथि डॉ. मोना माखीजा, शासकीय कमला राठी महिला महाविद्यालय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया गया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंट कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. कौर ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय निरामय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी के उच्च जोखिम समूहों का चिन्हांकन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सेंट्रल टीबी डिवीजन के द्वारा राजनांदगांव जिले को प्राप्त हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिला जेल राजनांदगांव के 403 कैदियों का एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच का कार्य किया जा रहा है । प्रथम दिवस 74 कैदियों की जांच एक्स-रे मशीन के माध्यम से किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉं.…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, घी, पनीर, नमकीन, आटा, मैदा, बेसन, सूजी, बेकरी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 125 नमूने संकलित किये गए और चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई, जिनमें से 118 नमूने मानक एवं 5 नमूने अवमानक पाए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आशीष डेयरी एवं डेली…
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन तिहार के अवसर पर बच्चों के लिए माँ अम्बे स्वसहायता समूह द्वारा तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह द्वारा बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन में चावल, दाल, आलू-मटर की सब्जी, सेवई, पूड़ी, सलाद की व्यवस्था की गई। माँ अम्बे स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सलेन्द्री महानदिया एवं अन्य सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए आयोजित तिथि भोजन समुदाय की सक्रिय सहभागिता, बच्चों के प्रति समुदाय की जिम्मेदारी, सहयोग एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए…
राजनांदगांव। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में जिले के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन धान के बदले 100 प्रतिशत मक्का फसल में परिवर्तन कर जल संवर्धन फसल परिवर्तन उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य ओमप्रकाश चन्द्रवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच नरेश शुक्ला, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुदेश पटेल, कृषि विभाग के गौरीशंकर सहीश, डॉ. विकास सिंह, एबीस कंपनी के एक्जिक्यूटिव मैनेजर, प्रयाण टेरेटरी दुर्ग के मैनेजर सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध धान के परिवहन एवं धान उपार्जन केन्द्रों में खपाने का प्रयास करने पर की गई सख्त कार्रवाई के बाद अब जप्त किए गए धान और वाहनों को मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यवहार न्यायालय में जिन प्रकरणों के मामले लंबित नहीं है, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार उन्हें मंडी शुल्क की वसूली के उपरांत छोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए धान खरीदी की अवधि के दौरान कोचियों और बिचौलियों के विरूद्ध अभियान चलाया था।…
राजनांदगांव। राजनांदगांव। जिले के एक प्रमुख महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव को लेकर विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस मंच का इस्तेमाल एक विशेष राजनीतिक दल के प्रचार के लिए किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के उद्देश्य के खिलाफ है। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम शैक्षणिक वातावरण से दूर हो चुका है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव हमेशा से छात्रों की उपलब्धियों और रचनात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने का अवसर रहा है, जिसमें दलगत राजनीति का कोई स्थान…